Numerology: जन्मतिथि में छिपा है आपकी सफलता का राज, मूलांक से जानें अपनी खूबियां और खामियां
आप अपने मूलांक से अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में भी जान सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आपका मूलांक आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है। ...और पढ़ें

numerology 1 to 9 (AI Generated Image)
HighLights
आत्म-समझ के लिए है अंक ज्योतिष का महत्व
प्रत्येक मूलांक का होता है एक स्वामी ग्रह
मूलांक से जानें अपनी ताकतें और कमजोरियां
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) में माना गया है कि हमारे जन्म की तारीख केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि इससे हमारे व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बाते जानी जा सकती हैं। आपका मूलांक (mulank) आपकी छिपी ताकत और आपकी कमजोरियों को भी उजागर करता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
स्वामी ग्रह: सूर्य
ताकत: इस मूलांक में लीडर बनने के गुण होते हैं। साथ ही यह आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, और महत्वाकांक्षा से भरपूर होते हैं।
कमजोरी: कभी-कभी इन जातकों में बहुत ज्यादा अहंकार और जिद्द आ जाती है।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
स्वामी ग्रह: चंद्रमा
ताकत: मूलांक 2 के जातक बेहद भावुक, कल्पनाशील और शांतिप्रिय होते हैं। यह दूसरों की भावनाओं को समझते हैं।
कमजोरी: निर्णय लेने में हिचकिचाहट आपकी इनकी कमजोरी मानी जाती है। अति-संवेदनशीलता के कारण यह दूसरों की बातों से बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
ताकत: यह जातक रचनात्मक, आशावादी और अच्छे वक्ता होते हैं। साथ ही यह लोग ज्ञान और विद्या के धनी होते हैं।
कमजोरी: अति-उत्साह में गलत फैसले लेना मूलांक 3 वालों की एक कमी है।

(Picture Credit: Freepik)
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
स्वामी ग्रह: राहु
ताकत: यह जातक मेहनती और व्यवस्था-प्रिय (Organized) होते हैं। इसके साथ ही यह लोग जीवन में अचानक आने वाले बदलावों का डटकर सामना करते हैं।
कमजोरी: आप थोड़े रूढ़िवादी और शक्की स्वभाव के होते हैं। यह लोग दूसरों के विचारों से जल्दी सहमत नहीं होते।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
स्वामी ग्रह: बुध
ताकत: यह लोग ऊर्जावान और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी संवाद शैली (Communication skills) भी बहुत अच्छी होती है।
कमजोरी: यह लोग एक ही चीज से जल्दी बोर हो जाते हैं और जल्दबाजी में कई बार गलत फैसले कर लेते हैं।
मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)
स्वामी ग्रह: शुक्र
ताकत: मूलांक 6 के लोग प्रेम, सौंदर्य और कला के प्रति आकर्षित होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।
कमजोरी: यह जातक परफेक्शन की चाहत में आप कई बार खुद को मानसिक तनाव दे देते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
स्वामी ग्रह: केतु
ताकत: यह लोग अच्छे विचारक, विश्लेषक (Analytical) और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।
कमजोरी: अपनी भावनाएं जल्दी किसी के सामने व्यक्त नहीं करते।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
स्वामी ग्रह: शनि
ताकत: यह जातक महत्वाकांक्षी, संघर्षशील और मजबूत इरादों वाले होते हैं।
कमजोरी: यह बहुत अधिक काम (Workaholic) करने वाले होते हैं। कभी-कभी इन लोगों का स्वभाव बहुत कठोर हो जाता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)
स्वामी ग्रह: मंगल
ताकत: मूलांक 9 के लोग साहसी, ऊर्जावान और मानवतावादी होते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में हार नहीं मानते।
कमजोरी: इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और यह लोग बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे देते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: झूठ से सख्त नफरत करते हैं मूलांक 4 वाले लोग, धोखा मिलने पर पल भर में तोड़ देते हैं रिश्ता
यह भी पढ़ें- Numerology: अपने साथ गुडलक लेकर आती हैं ये लड़कियां, ससुराल में बिखेरती हैं खुशियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।