विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: अपने साथ गुडलक लेकर आती हैं ये लड़कियां, ससुराल में बिखेरती हैं खुशियां

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:22 PM (IST)

अंक ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक (Mulank) की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने साथ ससुराल में गुडलक लेकर जाती हैं। चलिए जानते हैं इस ...और पढ़ें

numerology prediction In hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

numerology prediction In hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. ससुराल के लिए भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

  2. गुरु बृहस्पति के प्रभाव से ज्ञानवान और जिम्मेदार होती हैं

  3. साहसी, मेहनती और स्वतंत्र स्वभाव की होते हैं ये जातक

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) के अनुसार एक ऐसा मूलांक है,जो अपने ससुराल के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने ससुराल में खुशियां बिखेरने का काम करती हैं और अपने साथ में समृद्धि लाती हैं। 

पड़ता है गुरु बृहस्पति का प्रभाव

आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह है मूलांक 3। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता के प्रतीक के रूप में देखे जाते हैं। इस मूलांक की लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं।

marriage AI

ससुराल के लिए होती हैं लकी

मूलांक 3 की लड़कियां परिवार को बांधकर रखने वाली होती हैं और अपने आसापस खुशियां बिखेरती हैं। इसलिए जिस घर में इनकी शादी होती है, वहां खुशहारी और समृद्धि अपने आप चली आती है। इन्हें अनुशासित तरीके से रहना पसंद होता है, ऐसे में यह अपने ससुराल में भी अनुशासन बनाए रखती हैं।

कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 3 की लड़कियों के स्वभाव की बात की जाए, तो यह लोग साहसी और मेहनती होती हैं। आमतौर पर यह लड़कियां स्वतंत्र स्वभाव की होती हैं। इन्हें दूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं होता। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस मूलांक की लड़कियां धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं। यही कारण है कि आध्यात्मिक ज्ञान पाने में इनकी विशेष रुचि रहती है।

खबरें और भी

marriage i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

होती हैं मेनहती

बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां ज्ञान, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता के धनी होते हैं। अपनी बुद्धि और रचनात्मकता का उपयोग करते हुए यह मूलांक अपने जीवन में खूब तरक्की भी हासिल करता है। साथ ही इनमें यह भी खूबी पाई जाती है कि यह चुनौतियों से घबराती नहीं हैं, बल्कि अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: मुश्किल परिस्थिति में भी शांत रहता है ये मूलांक, जानें इनकी खूबियां और कमजोरियां

यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं जन्मजात लीडर, समाज में बनाते हैं अपनी एक अलग पहचान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।