Numerology: मुश्किल परिस्थिति में भी शांत रहता है ये मूलांक, जानें इनकी खूबियां और कमजोरियां
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के जातक चंद्र देव के प्रभाव से शांत और धैर्यवान होते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना आपा नहीं खोते और अपन ...और पढ़ें

numerology prediction in hindi (AI Generated Image)
HighLights
मुश्किलों में भी शांत रहते हैं इस मूलांक के लोग
चंद्र देव के प्रभाव से होते हैं धैर्यवान और विचारशील
भावुकता और ओवरथिंकिंग होती हैं इनकी कमजोरी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में माना गया है कि हर मूलांक में अपनी एक विशेषता होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। मुश्किल परिस्थिति आने पर घबराना आम बात है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विपरीत समय में घबराने के बजाय अपनी सूझबूझ से उस परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं।
क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के जातकों की। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव हैं। चंद्र देव के प्रभाव से ये जातक शांत, धैर्यवान व विचारशील होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मूलांक 2 के व्यक्ति कठिन-से-कठिन परिस्थिति में अपना आपा नहीं खोते और धैर्य बनाए रखने के कारण उस परिस्थिति से बाहर निकल जाते हैं।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
ये बातें बनाती हैं दूसरों से अलग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के लोग किस्मत के धनी होते हैं। आत्मविश्वास की बात की जाए, तो वह इनमें कूट-कूटकर भरा होता है और यह दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर बहुत नाम कमाते हैं। यह लोग मुख्य रूप से शिक्षा, कलाकार, अभिनय, लेखन, संगीत या काउंसलिंग (counseling) जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हैं।

ये होती है कमजोरी
मूलांक 2 (Personality Analysis) की कमजोरी की बात की जाए, तो यह जातक बहुत भावुक होते हैं, जिसका फायदा अकसर दूसरे लोग उठा लेते हैं। साथ ही यह जातक ओवरथिंकिंग भी करते हैं, जो इनके लिए कभी-कभी मुसीबत बन जाता है। साथ ही इस मूलांक में चंचलता और आत्मविश्वास की कमी भी पाई जाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं सच्चे और अच्छे दोस्त, कभी नहीं छोड़ते साथ
यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं जन्मजात लीडर, समाज में बनाते हैं अपनी एक अलग पहचान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।