विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्मतिथि से जानें आपके भीतर है शिव का कौन सा स्वरूप

Updated: Thu, 13 Aug 2026 10:00 AM (IST)

जन्मतिथि से मूलांक के आधार पर व्यक्ति की पर्सनालिटी भगवान शिव के किस स्वरूप से मेल खाती है। इसमें प्रत्येक मूलांक के लिए शिव के एक विशिष्ट रूप और उससे जुड़े व्यक्तित्व गुणों का वर्णन किया गया है।

जानिए आप शिव जी का कौन सा स्‍वरूप हैं। (Picture Credit- AI Generated)

जानिए आप शिव जी का कौन सा स्‍वरूप हैं। (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव के अनेक स्वरूपों का वर्णन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। शिव का हर रूप अपने अंदर एक अलग शक्ति और गुण। किसी रूप में ज्ञान दिखाई देता है तो किसी में साहस, किसी में शांति तो किसी में सृजन की शक्ति।

ज्योतिष और अंक ज्योतिष की मान्यताओं के आधार पर व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जाता है। इसी मूलांक के आधार पर कुछ लोग अपनी पर्सनालिटी के गुणों की तुलना भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों से करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी जन्मतिथि के अनुसार आपकी पर्सनालिटी में भगवान शिव का कौन सा रूप दिखाई देता है, तो अपना मूलांक देखें।

मूलांक 1: रुद्र ऊर्जा

जन्मतिथि: 1, 10, 19, 28

मूलांक 1 वाले लोगों में रुद्र रूप की ऊर्जा मानी जाती है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, साहसी और नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद होता है। मुश्किल परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 2: चंद्रशेखर

जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29

मूलांक 2 का संबंध भगवान शिव के चंद्रशेखर स्वरूप से माना जाता है। ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं और दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं। इनमें गहरी भावनात्मक समझ और अच्छा अंतर्ज्ञान हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 3: दक्षिणामूर्ति

जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30

मूलांक 3 वाले लोगों को भगवान शिव के दक्षिणामूर्ति स्वरूप से जोड़ कर देखा जाता है। यह शिव का गुरु रूप माना जाता है। ऐसे लोग ज्ञान प्राप्त करने में रुचि रखते हैं और किसी भी विषय को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। 

मूलांक 4: काल भैरव

जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31

मूलांक 4 वालों की पर्सनालिटी में काल भैरव के गुणों की तुलना की जाती है। ये लोग अनुशासित, मेहनती और न्यायप्रिय स्वभाव के हो सकते हैं। अपने सिद्धांतों को लेकर काफी मजबूत रहते हैं। मुश्किल समय में पीछे हटने के बजाय चुनौती का सामना करना पसंद करते हैं।

मूलांक 5: नटराज

जन्मतिथि: 5, 14, 23

मूलांक 5 वालों को नटराज स्वरूप से जोड़ा जाता है। शिव जी का नटराज रूप नृत्य की शक्ति का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग रचनात्मक विचारों वाले और बातचीत करने में कुशल हो सकते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलना पसंद होता है।

मूलांक 6: कल्याण सुंदर

जन्मतिथि: 6, 15, 24

मूलांक 6 वाले लोगों में कल्याण सुंदर रूप के गुण माने जाते हैं। ऐसे लोग सुंदरता, कला और सकारात्मकता को महत्व देते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक हो सकता है और इन्हें अपने आसपास खुशहाल माहौल पसंद आता है। 

मूलांक 7: आदियोगी

जन्मतिथि: 7, 16, 25

मूलांक 7 का संबंध आदियोगी शिव से माना जाता है। ऐसे लोग शांत, रहस्यमयी और गहरी सोच रखने वाले हो सकते हैं। इन्हें जीवन के गहरे सवालों को समझने में रुचि रहती है। 

मूलांक 8: नीलकंठ

जन्मतिथि: 8, 17, 26

मूलांक 8 वालों को नीलकंठ स्वरूप से जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने वाले माने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना इनकी खासियत हो सकती है। ये परेशानियों का सामना साहस के साथ करते हैं और अपने परिवार या करीबी लोगों के लिए मजबूत सहारा बन सकते हैं।

मूलांक 9: वीरभद्र

जन्मतिथि: 9, 18, 27

मूलांक 9 वालों की तुलना भगवान शिव के वीरभद्र स्वरूप से की जाती है। ऐसे लोग ऊर्जावान, साहसी और पराक्रमी स्वभाव के हो सकते हैं। इन्हें अन्याय पसंद नहीं होता और गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखते हैं। 

यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर जरूर करें भगवान शिव के इन 7 मंत्रों का जप, पूरी होगी हर मनोकामना

यह भी पढ़ें- सावन की बारिश और भगवान शिव का क्या है गहरा नाता? पुराणों में छिपे इस रहस्य के बारे में नहीं जानते होंगे आप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है