विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Valentine's day 2026: प्यार में जान छिड़कते हैं इस मूलांक के जातक, कहीं आपका नंबर तो नहीं?

Updated: Tue, 10 Feb 2026 11:33 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे प्यार में बेहद वफादार होते हैं। वैलेंटाइन डे पर जानें इनकी लव लाइफ कैसी होती है। ये जातक दिखा ...और पढ़ें

Numerology: मूलांक 4 की कैसी होती है लव लाइफ? (Image Source: AI-Generated)

Numerology: मूलांक 4 की कैसी होती है लव लाइफ? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के दिन कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं और दिन को यादगार बनाते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक सभी का विशेष महत्व है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर जीवन से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, आपके मूलांक से जीवन के बारे में कई तरह की जानकारी प्राप्त होती है। जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के जातक प्यार के मामले में थोड़े अलग होते हैं और पार्टनर के साथ सभी परेशानी में साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में आइए वैलेंटाइन डे के अवसर पर आपको बताते हैं कि मूलांक 04 की कैसी होती है (Numerology 4 Love Life) लव लाइफ।

Numerology (17)

 

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैं। इसलिए इन जातकों पर भी राहु का प्रमुख रूप से प्रभाव पड़ता है। इस मूलांक 4 के जातक दिखावे वाली दुनिया से दूर रहना बेहद पसंद करते हैं। साथ ही जब ये किसी को अपना पार्टनर चुन लेते हैं, तो उसके साथ हर परेशानी में साथ खड़े रहते हैं। वैवाहिक जीवन नॉर्मल रहता है, लेकिन कभी ऐसा समय भी आता है, जब पार्टनर से से जिद्दी स्वभाव की वजह से अनबन हो जाती है।

यह भी पढ़ें: शादी में क्यों हो रही है देर? ऐसे ही सवालों का जवाब फ्री में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कैसी होती है आर्थिक स्थिति?

इसके अलावा इस मूलांक के जातकों की आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहती है। जीवन में कड़ी मेहनत से ऑफिस में नई पहचान बनाते हैं। ये एक बार जिस कार्य को यह करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। इन्हें जीवन में अनुशासन अधिक पसंद होता है। साथ ही समाज में नई व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं। राहु के प्रभाव अधिक होने की वजह से इन्हें समझ पाना मुश्किल होता है।

खबरें और भी

करें ये उपाय

अगर आप राहु की बुरी नजर का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इस दौरान शिव मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक को राहु के प्रभाव से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।