विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक' 

Updated: Wed, 20 May 2026 04:00 PM (IST)

यह लेख अंक ज्योतिष के अनुसार उन मूलांकों के बारे में बताता है जिन्हें 'वर्कहॉलिक' माना जाता है। इसमें मूलांक 4 और मूलांक 8 के जातकों के मेहनती स्वभाव, ...और पढ़ें

काम के प्रति समर्पित होता है ये मूलांक (Picture Credit- AI Generated)

काम के प्रति समर्पित होता है ये मूलांक (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 के जातक अनुशासित और मेहनती होते हैं

  2. मूलांक 8 के लोग कर्मठ और महत्वाकांक्षी माने जाते हैं

  3. दोनों मूलांकों को अंक ज्योतिष में 'वर्कहॉलिक' कहा गया है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपने काम से बहुत प्यार होता है। इसलिए इन्हें अंक ज्योतिष में 'वर्कहॉलिक' (Workaholic) माना गया है।

काम के प्रति उनका जुनून और समर्पण इतना ज्यादा होता है कि वे आराम से ज्यादा अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हैं। चलिए जानते हैं वर्कहॉलिक कहलाने वाले 2 मूलांकों के बारे में।

काम का रहता है भूत सवार

मूलांक 4 उन लोगों का माना जाता है जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। ये अत्यधिक अनुशासित, मेहनती और जिद्दी भी होते हैं। जब भी ये जातक कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। इन्हें आराम करने से ज्यादा काम करना पसंद होता है।

workaholics mulank ai

(Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 4 की खासियत

  • अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक के लोगों को बहुत मेहनती और क्रांतिकारी माना जाता है।
  • इन लोगों को अपने काम को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद होता है।
  • ये सपनों की दुनिया में रहने के बजाय वास्तविकता में विश्वास करते हैं।
  • इनमें अपनी समस्याओं को सुलझाने की अद्भुत क्षमता होती है।
  • ये लोग अपनी बातों में बहुत सच्चे, ईमानदार और स्पष्टवादी होते हैं।
  • इन लोगों को पीठ पीछे बात करना पसंद नहीं होता। ये लोग मुंह पर सच बोलते हैं।
  • लव लाइफ की बात करें तो यह लोग रिश्तों में ये बेहद वफादार और जीवनभर साथ निभाने वाल होते हैं।
  • इन्हें लीक से हटकर काम करना पसंद होता है और ये लोग भीड़ से अलग अपना एक अलग रास्ता बनाते हैं।

ये मूलांक भी होता है वर्कहॉलिक

मूलांक 8 भी एक वर्कहॉलिक मूलांक माना गया है। जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनि हैं। ऐसे में इस मूलांक के लोग कर्म और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये लोग यह बहुत अधिक काम (Workaholic) करने वाले माने जाते हैं। ये लोग अपने भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास रखते हैं और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं।

workaholics i

(Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 8 की खासियत

  • मूलांक 8 के जातक महत्वाकांक्षी, संघर्षशील और मजबूत इरादों वाले होते हैं।
  • ये जातक मेहनती, न्यायप्रिय, गंभीर, महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं।
  • इनका स्वभाव बहुत शांत और गंभीर होता है।
  • ये लोग जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
  • विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते।
  • ये लोग गलत बर्दाश्त नहीं करते और हमेशा सही का साथ देते हैं।
  • इन्हें दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता।

यह भी पढ़ें- प्यार की दो बातों से पिघल जाते हैं इस मूलांक के लोग, उगल देते हैं अपने सारे राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

खबरें और भी