विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार की दो बातों से पिघल जाते हैं इस मूलांक के लोग, उगल देते हैं अपने सारे राज

Updated: Fri, 15 May 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

आज हम आपको 2 ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्यार की बातों से जल्दी पिघल जाते हैं और दूसरों के सामने अपने सारे राज खोल देते हैं। ...और पढ़ें

प्यार भरी बातों से पिघल जाते हैं ये लोग (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

प्यार भरी बातों से पिघल जाते हैं ये लोग (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. मूलांक 5 वाले बातों के धनी, मिलनसार और आकर्षक होते हैं

  2. प्यार से बात करने पर मूलांक 5 वाले राज उगल देते हैं

  3. मूलांक 2 वाले भावुक, कल्पनाशील और नरम दिल के होते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, वह बातों के धनी होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बुध हैं। अगर इन लोगों से थोड़ा-सा प्यार या घुमा-फिराकर बात की जाए, तो यह थोड़ी देर में ही अपने सारे राज उगल देते हैं।

होती है ये खासियत

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह 'बुध' है, जो वाणी और बुद्धि का कारक है। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 5 वालों को बातूनी स्वभाव का माना गया है। ये लोग बातूनी होने के साथ-साथ मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व के भी धनी होते हैं। अपने इन्हीं गुणों के चलिए मूलाकं 5 वाले दूसरों के साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और अपना दोस्त बना लेते हैं। अगर इन लोगों से प्यार और नरमी से बात की जाए, तो ये अपने सीक्रेट (secrets) भी दूसरों को बता देते हैं।

Mulank 5 job ai

होता है इन चीजों का शौक

  • मूलांक 5 वालों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है।
  • इन्हें लिखने और बातचीत करने का भी शौक होता है।
  • साथ ही इन्हें नई चीजें सीखने भी पसंद होता है।
  • इन्हें व्यापार में विशेष रुचि होती है और ये रिस्क लेने से नहीं डरते।
  • ये लोग काफी फैशनेबल होते हैं और आकर्षक दिखना पसंद करते हैं।
  • मूलांक 5 के लोग क्रिएटिव होते हैं और डांस या कलात्मक चीजों में रुचि लेते हैं।

ये मूलांक भी होता है भावुक

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 वाले लोगों को भी नरम दिल वाला और इमोशनल माना गया है। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग अपने पार्टनर के सामने अपने दिल की हर बात साझा कर देते हैं।

Soft-hearted i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

मूलांक 2 की खासियत

  • मूलांक 2 के जातक भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं।
  • ये लोग बहुत कल्पनाशील (Imaginative) भी होते हैं।
  • इनकी अति-संवेदनशीलता (sensitiveness) कभी-कभी इनपर भारी पड़ती है।
  • इनके व्यक्तित्व में एक अनोखा आकर्षण होता है।
  • ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • यह दूसरों की भावनाओं को समझने में भी माहिर होते हैं।
  • मूलांक 2 के जातक अच्छे सलाहकार भी माने जाते हैं।
  • इन्हें कला, संगीत, लेखन, या फैशन के क्षेत्र में विशेष रुचि होती है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग होते हैं बॉस के फेवरेट, गुडबुक में रहता है नाम! देखें कहीं आपका नंबर तो नहीं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।