विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के लोग होते हैं बॉस के फेवरेट, गुडबुक में रहता है नाम! देखें कहीं आपका नंबर तो नहीं

Updated: Fri, 15 May 2026 02:30 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग अपने नेतृत्व, संचार और टीम वर्क कौशल के कारण ऑफिस में बॉस के पसंदीदा बन जाते हैं। ...और पढ़ें

इस मूलांक के लोग बॉस के फेवरेट (AI-Generated Image)

इस मूलांक के लोग बॉस के फेवरेट (AI-Generated Image)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र से जुड़े किसी भी ग्रंथ में 'बॉस का फेवरेट' बनने का प्रमाण नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ खास मूलांक के लोग अपनी नेतृत्व क्षमता, कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और आत्मविश्वास की काबिलीयत से ऑफिस में अक्सर सीनियर्स के फेवरेट बन जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक?

मूलांक 1

जिन भी लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है। यह अंक सूर्य का अंक माना जाता है, जिस वजह से इस नंबर से जुड़े लोगों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी लेने की क्षमता और बेहतर काम करने की काबिलीयत होती है।

ऑफिस में बॉस आमतौर पर ऐसे कर्मचारियों को पसंद करते हैं, जिन्हें बार-बार समझाने की जरूरत न पड़ें और मूलांक 1 के लोगों में यही क्वालिटी होती है।

मूलांक 5

जिन भी लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है, जो बुध से जुड़ा अंक है। ज्योतिष शास्त्र में बुध का संबंध संचार, संपर्क और शोभा से जुड़ा है। ऐसे लोग ऑफिस पॉलिटिक्स को समझने के साथ सही समय पर सही बात बोलने और सीनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलने वाले माने जाते हैं।

इस अंक के लोग ऑफिस में अपने काम को बेहतर करने के साथ उसे पेश (Presented) करने के तरीके पर भी खास ध्यान देते हैं। केवल मेहनत नहीं, बल्कि खुद को किस तरह पेश करना है ये कला ही इन्हें औरों से अलग बनाती है।

खबरें और भी

मूलांक और उनकी काबिलीयत

(AI-Generated Image)

मूलांक 6

जिन भी लोगों ने किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लिया है, उनका मूलांक 6 होता है। 6 अंक शुक्र का माना जाता है। इस अंक के लोग ऑफिस में काम के साथ टीम के साथ तालमेल बनाकर चलने में माहिर होते हैं।

इसके साथ ही इनका सौम्य बर्ताव, टीम को मैनेज करने का टैलेंट और काम के प्रति जुनून वर्क लाइफ को बैलेंस करने में मदद करता है। ऐसे लोग अक्सर सीनियर्स की Goodbook में रहते हैं।

कई लोग मानते हैं कि, ऑफिस कल्चर में बॉस का फेवरेट बनने का मतलब चमचागिरी करना है, जो कि पूरी तरह से गलत अवधारणा है। बॉस उन लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो-

  • काम के प्रति ईमानदार हों
  • काम में समस्या कम पैदा करें
  • समय पर अपना काम निपटाए
  • कम्युनिकेशन में बेहतर हो
  • टीम के साथ तालमेल बनाकर चलें

यहां एक बात समझने की जरूरत है कि, सिर्फ मूलांक से ही सफलता तय नहीं होती है। अगर आपमें अनुशासन की कमी या कामकाज के प्रति आलसपन है, तो आप लकी अंक होकर भी बच नहीं सकते हैं।

यही कारण है कि, कई बार कम कौशल वाले लोग भी कॉर्पोरेट सेक्टर में मेहनत और अनुशासन के बल पर सफल हो जाते है।

यह भी पढ़ें- इस अंक के लोग सोशल मीडिया पर पाते हैं जल्दी फेम? बन जाते हैं स्टार

यह भी पढ़ें- मूलांक अनुसार जानिए अपना हनुमान मंत्र, हर संकट से मिलेगी मुक्ति!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।