इन मूलांक की पर्सनालिटी में होता है वो 'X-Factor' जो दूसरों के लिए बनता है मिसाल
अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में जिक्र किया गया है, जो ये लोग अपने स्वभाव और मेहनत से दूसरों को इंस्पायर करते हैं। ...और पढ़ें

ये मूलांक होते हैं प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
मूलांक 1 वाले होते हैं नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से भरपूर
मूलांक 2 वाले संवेदनशील और दूसरों के प्रति सहयोगी होते हैं
मूलांक 3 के लोग ज्ञानी और सही मार्गदर्शन देने वाले होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में माना गया है कि कुछ मूलांक के लोग अपने स्वभाव और गुणों से दूसरों को प्रेरित करने का काम करते हैं। इनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और ज्ञान जैसे विशेष गुण पाए जाते हैं, जो इन्हें दूसरों के लिए मिसाल बनाते हैं। चलिए जानते हैं कि कहीं आपका मूलांक भी तो इनमें शामिल नहीं।
इनमें होती है लीडरशिप क्वालिटी
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग दूसरों को सबसे ज्यादा इंस्पायर (प्रेरित) करने का काम करते हैं।
ये लोग अपनी लीडरशिप क्वालिटी और पॉजिटिव एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये लोग न केवल खुद सफल होते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोल मॉडल साबित होते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
दूसरों के लिए बनते हैं इंस्पिरेशन
मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो। इन लोगों पर विशेष तौर से चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है। ये जातक संवेदनशील होने के साथ-साथ बेहद रचनात्मक और कलात्मक भी होते हैं।
खबरें और भी
इन लोगों में दूसरों की भावनाओं को समझने की अद्भुत क्षमता होती है। साथ ही इनके सहयोग करने का स्वभाव इन्हें दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनाता है। साथ ही इन लोगों के व्यक्तित्व में एक अनोखा आकर्षण होता है, जिस कारण दूसरे लोग आसानी से इनकी ओर खीचे चले आते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
बृहस्पति का पड़ता है प्रभाव
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। अगर इस लोगों की खासियत की बात की जाए, तो यह लोग बहुत ज्ञानी, अध्ययनशील और साहसी होते हैं।
इनकी बौद्धिक क्षमता, सही मार्गदर्शन और स्वाभिमानी स्वभाव दूसरों के लिए इंस्पिरेशन बनता है। मूलांक 3 के जातकों के स्वभाव की बात की जाए, तो यह लोग अपनी कड़ी मेहनत और साहस के दम पर जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं। इन लोगों को किसी दूसरे के सामने झुकना भी पसंद नहीं होता।
यह भी पढ़ें- मूलांक अनुसार जानिए अपना हनुमान मंत्र, हर संकट से मिलेगी मुक्ति!
यह भी पढ़ें- अपनी बात मनवा कर ही दम लेते हैं इस मूलांक के लोग, क्या लिस्ट में है आपका नाम?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।