चमक उठेगी किस्मत, मूलांक 1, 3 और 9 वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह धातु
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 3 और 9 वाले जातकों के लिए सोना (Gold) धारण करना बेहद शुभ माना ...और पढ़ें

इन मूलांक के लिए वरदान है यह सोना (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और अंक ज्योतिष (Numerology) की मानें तो हमारे जीवन पर रंगों और धातुओं का गहरा असर पड़ता है। आज हम बात कर रहे हैं 'सोना' (Gold) की। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 9 वाले लोगों के लिए सोना पहनना सिर्फ शौक नहीं, बल्कि सफलता की चाबी साबित हो सकता है?
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और सोना सूर्य की प्रिय धातु है।
ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले अगर सोने की अंगूठी या चेन धारण करते हैं, तो उनकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ता है और नौकरी या बिजनेस में लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आती है।
मूलांक 3
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है, जिसके स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं। गुरु को देवताओं का गुरु और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में गुरु का रंग पीला है और सोना भी पीला होता है। मूलांक 3 वालों के लिए सोना पहनना उनके करियर में चार चांद लगा सकता है। यह धातु उनके आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाती है और धन आगमन के नए रास्ते खोलती है। खासकर गले में सोने की चेन पहनना इनके लिए बेहद शुभ माना जाता है।
मूलांक 9
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक है।
मूलांक 9 वाले थोड़े क्रोधी स्वभाव के हो सकते हैं। सोना धारण करने से उनकी ऊर्जा संतुलित होती है। यह उन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाने और शारीरिक रूप से मजबूत रखने में मदद करता है। मंगल और स्वर्ण का मेल इनके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की शक्ति देता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, धातुओं का प्रभाव ग्रहों की चाल और ऊर्जा पर निर्भर करता है। अंक प्रकाश और भृगु संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि धातुओं के कंपन (Vibrations) मानव शरीर के चक्रों को प्रभावित करते हैं। मूलांक 1, 3 और 9 की प्रकृति 'अग्नि' और 'आकाश' तत्व से मेल खाती है, इसलिए इनके लिए स्वर्ण धारण करना श्रेष्ठ बताया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक भी राघव-परिणीति जैसा है? जानें किन दो नंबरों की जोड़ी होती है सबसे पावरफुल
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग होते हैं बड़े दिलदार, सोनू सूद की तरह दूसरों की मदद करने में रहते हैं आगे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।