क्या आपका मूलांक भी राघव-परिणीति जैसा है? जानें किन दो नंबरों की जोड़ी होती है सबसे पावरफुल
आइए अंक ज्योतिष के अनुसार, जानते हैं कि किन दो नंबरों की जोड़ी सुपरहिट होती है? ...और पढ़ें

Numerology: मूलांक का कमाल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख हमारे स्वभाव और भविष्य के साथ-साथ हमारे रिश्तों पर भी गहरा असर डालती है। अक्सर हम बॉलीवुड और राजनीति के गलियारों में ऐसी जोड़ियां देखते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। इन्हीं में से एक सबसे चर्चित जोड़ी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की है।
अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग जब एक साथ आते हैं, तो वे न केवल एक सफल कपल बनते हैं, बल्कि एक-दूसरे की ढाल बनकर हर मुश्किल का सामना करते हैं।

अंक ज्योतिष का गणित
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर (मूलांक 2) को हुआ है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा शीतलता, भावनाओं और धैर्य का प्रतीक है। वहीं, परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर (मूलांक 4) को हुआ है, जो राहु का अंक है। ऐसे लोग मुंह पर बोलने वाले होते हैं। हालांकि अंक ज्योतिष गणना में मूलांक 2 और 4 की जोड़ियों को सुपरहिट माना जाता है। जहां एक पार्टनर शांत और दूसरा एग्रेसिव होता है।
किन मूलांकों की जोड़ी होती है सबसे बेस्ट?
मूलांक 2 और 9
नंबर 2 वाले लोग स्वभाव से शांत और केयरिंग होते हैं, जबकि नंबर 9 वाले लोग साहसी होते हैं। जब ये दोनों मिलते हैं, तो एक दूसरे के लिए ढाल की तरह खड़े होते हैं। यह जोड़ी भी राघव-परिणीति की तरह शानदार होती है।
मूलांक 1 और 7
नंबर 1 वाले लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं और नंबर 7 वाले आध्यात्मिक होते हैं। यह जोड़ी दुनिया के सामने एक पावर कपल के रूप में उभरती है।
मूलांक 3 और 5
नंबर 3 ज्ञान का प्रतीक है और नंबर 5 बुद्धि का। इनके बीच कभी बोरियत नहीं होती और ये एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम
इन खास मूलांक वाले जोड़ों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वे जीवन में कितने भी बिजी हों, लेकिन एक-दूसरे की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। राघव और परिणीति के मामले में भी देखा गया है कि वे एक-दूसरे के करियर और अन्य सभी फैसलों का सम्मान करते हैं, जो उनके रिश्ते को और मजबूत करता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी की फेवरेट हैं ये 4 राशियां, मिट्टी भी छुएं तो बन जाता है सोना
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि: वफादार दोस्त या खतरनाक दुश्मन? यहां पढ़ें इनके व्यक्तित्व की 5 बड़ी खूबियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।