विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृश्चिक राशि: वफादार दोस्त या खतरनाक दुश्मन? यहां पढ़ें इनके व्यक्तित्व की 5 बड़ी खूबियां

Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:37 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में वृश्चिक राशि को रहस्यमयी और शक्तिशाली माना जाता है, जिसका स्वामी मंगल है। ये जातक बाहर से शांत दिखते हैं पर अंदर से भावुक होते हैं ...और पढ़ें

Scorpio: वृश्चिक राशि से जुड़े राज।

Scorpio: वृश्चिक राशि से जुड़े राज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में वृश्चिक राशि को सभी 12 राशियों में सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली माना जाता है। इस राशि का स्वामी मंगल है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातक बाहर से जितने शांत और स्थिर नजर आते हैं, उनके अंदर भावनाओं का उतना ही गहरा समंदर छिपा होता है।

अगर आप वृश्चिक राशि के हैं या आपके जीवन में कोई इस राशि का व्यक्ति है, तो आपने महसूस किया होगा कि उन्हें समझना आसान नहीं है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के व्यक्तित्व की 5 बड़ी खूबियां और उनकी लव व करियर लाइफ का सच।

वृश्चिक राशि वालों की 5 बड़ी खूबियां

Scorpio

Ai Generated Image

मजबूत इच्छाशक्ति

वृश्चिक राशि के लोग हार मानना नहीं जानते। अगर वे किसी काम को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी मानसिक शक्ति इतनी मजबूत होती है कि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी बाहर निकलने का रास्ता खोज लेते हैं।

वफादारी

रिश्तों के मामले में वृश्चिक राशि वाले वफादार दोस्त साबित होते हैं। अगर वे आपको अपना मानते हैं, तो वे आपके के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन याद रहे, वे जितनी शिद्दत से दोस्ती निभाते हैं, धोखा मिलने पर उतने ही बड़े दुश्मन भी बन सकते हैं।

खबरें और भी

सिक्स्थ सेंस

इनकी सिक्स्थ सेंस बहुत कमाल की होती है। इन्हें झूठ और दिखावा तुरंत समझ में आ जाता है। आप किसी वृश्चिक राशि वाले को आसानी से बेवकूफ नहीं बना सकते, क्योंकि वे लोगों के चेहरे के पीछे छिपा असली चेहरा पढ़ना जानते हैं।

निडर और साहसी

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इनके भीतर साहस की कोई कमी नहीं होती। ये चुनौतियों से डरते नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं। जोखिम भरे कामों में ये अक्सर सफल होते हैं।

भावुक

ये जल तत्व की राशि हैं, इसलिए बहुत भावुक होते हैं, लेकिन ये अपनी भावनाओं को दुनिया के सामने जाहिर नहीं होने देते। ये अपने राज अपने पास रखना बखूबी जानते हैं।

करियर और लव लाइफ

करियर - वृश्चिक राशि वाले बेहतरीन जासूस, डॉक्टर, इंजीनियर, सेना अधिकारी या रिसर्चर बनते हैं। इन्हें ऐसे काम पसंद हैं जिनमें गहराई हो और जहां इन्हें अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने का मौका मिले। ये अपने काम को लेकर बहुत फोकस्ड होते हैं।

लव लाइफ - प्यार के मामले में ये बहुत पजेसिव और जुनूनी होते हैं। ये अपने पार्टनर से पूरी ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं। एक बार जब ये किसी के साथ जुड़ जाते हैं, तो पूरी उम्र उसका साथ निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।