यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology Horoscope 2025: इस मूलांक के जातकों को परीक्षा में मिलेगी सफलता, पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल
अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि की मदद से उसके जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया साल यानी व ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्मतिथि के आधार पर जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारें में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे व्यक्ति के रोजगार, कारोबार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 06 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
मूलांक के 06 के लिए साल 2025 की भविष्यवाणियां (Mulank 6 Ka Varshik Rashifal)
साल 2025 मूलांक 06 के लिए शानदार रहने वाला है। अपनी समझदारी और किसी की सलाह से काम को करें। जीवन में किसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन और करियर के अवसरों के लिए यह साल अच्छा रहेगा।
.jpg)
Pic credit -freepik
करियर और वित्त की दृष्टि से -
मूलांक 06 के व्यक्ति टीमवर्क को लेकर अच्छे होते हैं, क्योंकि उन्हें जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाना आता है। इस मूलांक के व्यक्ति लग्जरी वस्तुओं पर अधिक धन खर्च करते हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है। इस साल नई कार या किसी अन्य महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
प्रेम, रिश्ते और विवाह -
मूलांक 06 के लोग रोमांटिक होते हैं। ये लोग रिश्तों में स्थिरता की तलाश करते हैं। रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को जरूर दूर करना चाहिए। ऐसा न करने से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। जो लोग शादी करने की योजना बना रहे हैं। उनके लिए यह साल शुभ रहने वाला है।
खबरें और भी
परिवार और सामाजिक जीवन -
मूलांक 6 के लोग एक सुरक्षित वातावरण बनाते हैं। पारिवारिक परंपराओं को महत्व देते हैं। साथ ही रिश्तों को अच्छे से निभाते हैं। यदि परिवार में कोई विवाद होता है, तो सभी समस्या को दूर करने का काम करते हैं, जिससे पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहता है। इस साल घर में बदलाव को लेकर कोई प्लान बना सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में -
साल 2025 मूलांक 06 के लिए शानदार रहने वाला है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में दूसरों की मदद करना अधिक पसंद करते हैं। पढ़ाई को लेकर ध्यान भटक सकता है, तो ऐसे में किसी की बातों में न आएं। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।
2025 में सफलता के लिए उपाय -
- हर सुबह तीन चीजें लिखकर धन्यवाद व्यक्त करें।
- लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में एक क्रिस्टल कछुआ रखें।
- घर और बेडरूम में गुलाब, लैवेंडर, चमेली या अन्य वास्तु के पौधे लगाएं।
शुभ तत्व
- शुभ रंग सफेद और सभी हल्के रंग हैं।
- शुभ अंक 6, 5 और 8 है।
- शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व है।
- शुभ दिन शुक्रवार है।
अशुभ तत्व
- अशुभ रंग लाल है।
- अशुभ अंक 2 है।
- उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- मूलांक 06 के लिए रविवार का दिन अशुभ है।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है साल 2025 मूलांक 06 के लिए करियर, वित्तीय और परिवार आदि क्षेत्रों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है।