Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, करियर और बचत में रहती हैं अव्वल
अंक ज्योतिष के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक की लड़कियां के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ...और पढ़ें

intelligent Girls Mulank (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक का पड़ता है व्यक्ति के जीवन पर असर
ईमानदार और आत्मविश्वासी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां
इस मूलांक को मिलती है शिक्षा और करियर में सफलता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) की मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति की जन्म की तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे उसके स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस मूलांक की लड़िकयां होशियार होती हैं।
काम को लेकर होती हैं ईमानदार
अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य से प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियों में लीडरशिप की क्षमता पाई जाती है। साथ ही इस मूलांक की लड़कियों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास भी होता है। यह लड़कियां अपनी सोच में पूरी ईमानदारी रखती हैं और सच बोलने में कोई संकोच नहीं करती।

(Picture Credit: Freepik)
होशियार होती हैं ये लड़कियां
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं। इस ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 3 की लड़कियों का झुकाव धर्म की ओर होता है। साथ ही यह बुद्धिमान और ज्ञानी भी होती हैं। यही कारण है कि शिक्षा और करियर में इन्हें खूब तरक्की मिलती है। साथ ही मूलांक 3 की लड़कियां मेहनत करने से कभी कतराती नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में इनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
-1767871743455.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
बचत करने में होती हैं आगे
मूलांक 8 के लोगों का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है। शनि ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां कर्म और अनुशासन प्रिय होती हैं। साथ ही इस मूलांक की लड़कियां पैसे बचाने के मामले में और पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल करने में भी काफी आगे होती हैं। यही कारण है कि भविष्य में इन लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें - Numerology 9 Personality: प्यार के मामले में बेहद इमोशनली होते हैं मूलांक 9 के जातक, जानें इनकी पर्सनैलिटी और खासियत
यह भी पढ़ें - Numerology: इन लोगों का साथ नहीं छोड़ती किस्मत, क्या आपका मूलांक भी हैं इनमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।