विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Breakup के बाद चुटकियों में Move On कर जाते हैं इन मूलांक के लड़के, क्या आपका पार्टनर भी है इसमें शामिल?

Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:00 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लड़के ब्रेकअप के बाद जल्दी आगे बढ़ जाते हैं। ये अपने इमोशन और रिश्तों को संभालने में काफी अलग होते हैं। ...और पढ़ें

ब्रेकअप से जल्दी Move on होने जाने वाले लड़के (Picture Credit- AI Generated)

ब्रेकअप से जल्दी Move on होने जाने वाले लड़के (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेकअप का दर्द हर व्यक्ति के लिए काफी इमोशनली होता है। कोई महीनों तक पुराने रिश्ते की यादों से बाहर नहीं निकल पाता है, तो कोई कुछ ही समय में फिर से अपनी जिंदगी नए सिरे से जीना शुरू कर देता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, भावनात्मक प्रतिक्रिया और रिश्तों को बैलेंस करने के तरीके पर असर दिखाता है। हालांकि सिर्फ मूलांक के आधार पर ही किसी व्यक्ति का भविष्य या व्यवहार पूरी तरह से तय नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन मूलांक के लड़कों के बारे में जो ब्रेकअप के बाद जल्दी Move on कर जाते हैं।

मूलांक (5, 14, 23)

अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। बुध जो बदलाव, कम्युनिकेशन और नई परिस्थितियों के हिसाब से खुद को बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे लड़के किसी भी रिश्ते के खत्म होने का दुख महसूस जरूर करते हैं, लेकिन लंबे समय तक पुरानी यादों में फंसे नहीं रहते हैं।

वे अपनी एनर्जी को काम, दोस्तों और खुद पर लगाना पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में एक ही बात को सोचकर निराश होने की आदत नहीं होती, जिस वजह से कई बार लोग इन्हें भाव हीन समझ लेते हैं।

मूलांक (3, 12, 21 या 30)

मूलांक के जातकों पर गुरु ग्रह का अधिक प्रभाव होता है। ये लोग भावुक होने के बाद भी प्रैक्टिकली सोच रखते हैं। ब्रेकअप के बाद ये लोग अपनी पढ़ाई, करियर और खुद की पर्सनैलिटी पर ध्यान देना पसंद करते हैं।

खबरें और भी

अतीत की यादों में फंसने के बजाय वे भविष्य की संभावनाओं को अधिक महत्व देते हैं, जिससे वो जल्दी मूव ऑन कर जाते हैं।

मूलांक (1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 के लोग स्वभाव से आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी किस्म के होते हैं। अगर रिश्ता टूट भी जाए, तो ये बार-बार पीछे मुड़कर देखने की जगह उन यादों को नजर अंदाज करने पर यकीन रखते हैं।

शुरुआत में इन्हें ब्रेकअप का दर्द महसूस होता है, लेकिन बीतते समय के साथ इनके लिए पुरानी यादें कोई मायने नहीं रखती है। यही वजह है कि, प्यार में ब्रेकअप के बाद मूलांक 1 के लोग जल्दी संभल जाते हैं।

न्यूमरोलॉजी में मूलांक 5 के लड़के सबसे जल्दी मूव ऑन कर जाते हैं, जबकि मूलांक 3 और 1 के लड़कों को ब्रेकअप के बाद इससे निकलने के लिए थोड़ा समय लगता है, लेकिन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं। वहीं यह सिर्फ सामान्य प्रवृत्ति है, प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव और उसपर प्रतिक्रिया का तरीका अलग हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं पक्के फूडी? अपनी जन्मतिथि से जानें खान-पान का अनोखा कनेक्शन

यह भी पढ़ें- गाड़ी का नंबर बदल सकता है आपका भाग्य! न्यूमरोलॉजी के अनुसार जानें कौन सा अंक है शुभ और कौन सा अशुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।