पार्टी का शोर नहीं, 'मी-टाइम' है इनकी जरूरत: इस मूलांक के जातक को अकेले रहना काफी पसंद!
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के जातक स्वभाव से शर्मीले और एकांत पसंद होते हैं, क्योंकि उनका स्वामी ग्रह केतु है। ये गहराई से सोचने वाले, रचनात्मक औ ...और पढ़ें

इस मूलांक को पसंद है अकेले रहना (Picture Credits- AI Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव और पर्सनैलिटी उसके जन्म की तारीख यानी मूलांक से तय की जाती है। मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों की अपनी एक खास खूबी होती है। जहां कुछ लोगों को भीड़-भाड़, पार्टियां और लोगों के बीच में रहना काफी अच्छा लगता है, वहीं कुछ लोगों को शांति से एकांत में समय बिताना काफी पसंद है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से किस मूलांक के जातक को अकेले में समय बिताना काफी अच्छा लगता है।
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह को माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में केतु का संबंध अध्यात्म, गहरी सोच, शोध और रहस्य से माना जाता है। इसी ग्रह के प्रबल प्रभाव की वजह से मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से काफी शर्मीले और अकेले रहना पसंद करते हैं।
मूलांक 7 के जातकों को अकेले में समय बिताना क्यों पसंद है?
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 7 के जातक चीजों को गहराई से सोचते हैं। इन्हें सतही बातें, बेवजह का दिखावा या फालतू की बकवास करना पसंद नहीं होती है। भीड़ में इन्हें काफी बोरियत होती है, जबकि एकांत में इनका दिमाग काफी सक्रिय और रचनात्मक होता है।
इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों में इनकी मानसिक ऊर्जा जल्दी खत्म होने लगती है। खुद को फ्रेश करने के लिए इन्हें मी-टाइम की काफी जरूरत होती है। अकेले में बैठकर इन्हें किताबें पढ़ना, नेचर के साथ समय बिताना, ध्यान करना और नई-नई चीजों को सीखना काफी अच्छा लगता है।
खबरें और भी
मूलांक 7 का यह स्वभाव घमंड नहीं
मूलांक 7 के इस स्वभाव को देखकर कई लोग इन्हें घमंडी समझ लेते हैं, जबकि ये किसी के साथ भी आसानी से नहीं घुलते-मिलते हैं। इन्हें अपने में रहना काफी अच्छा लगता है। यही कारण हैं कि, इनके दोस्तों की संख्या काफी कम होती है, लेकिन जितने भी होते हैं वफादार होते हैं।
इनका अकेले में रहना इनके करियर में भी काम आता है, क्योंकि ये एकांत में रहकर अपने काम को बेहतर ढंग से करते हैं, इसलिए ये लोग बेहतरीन वैज्ञानिक, शोधकर्ता, लेखक, दार्शनिक, जासूस और आईटी प्रोफेशनल होते हैं।
मूलांक 7 वाले लोगों का अकेले में रहना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एकांत समय उन्हें जीवन के गहरे रहस्य को समझने में मदद करता है। इसलिए अगर आपके जीवन को मूलांक 7 वाला इंसान है, जो अक्सर शांति और एकांत की तलाश में है, तो इसका मतलब है कि, वो अपनी ऊर्जा को बेवजह की चीजों पर व्यर्थ रखने पर विश्वास नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोग बनते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी, कभी नहीं दे सकते पार्टनर को धोखा
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड बनाने के मामले में सबसे 'अनलकी' होते हैं इस तारीख को जन्मे लड़के, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।