विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक से जानिए 1 से 9 की पत्नियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?

Updated: Wed, 27 May 2026 03:10 PM (IST)

मूलांक के अनुसार शादी के बाद पत्नियों के स्वभाव अलग होता है। हर मूलांक की पत्नियां अपने पतियों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार और देखभाल व्यक्त करती ...और पढ़ें

मूलांक 1 से 9 विवाहित महिलाओं का स्वभाव ( Picture Credits AI-Generated Image)

मूलांक 1 से 9 विवाहित महिलाओं का स्वभाव ( Picture Credits AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी से पहले हर पुरुष के मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आता है कि, उसकी होने वाली पत्नी का स्वभाव शादी के बाद कैसा रहेगा? आज हम आपको मूलांक अनुसार, शादी के बाद स्त्रियों के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, हर मूलांक की पत्नियां अपने पतियों के लिए परफेक्ट होती है, बस उनका प्यार जताने का तरीका अलग होता है। हर मूलांक की लड़कियां रिलेशनशिप में अलग एनर्जी लेकर आती है। कोई पार्टनर की एक्सट्रा केयर करती है, कोई इमोशनली कनेक्शन से तो कोई लॉयलटी और बचाव से अपने पति को प्यार जताती है। कहने का मतलब उनका प्यार जताने का तरीका अलग होता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 की पत्नियों का स्वभाव?

मूलांक 1

जिन भी महिलाओं का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। यह अंक सूर्य का माना जाता है, जिस वजह से मूलांक 1 की औरतें शादी के बाद आत्मविश्वासी, स्वतंत्र, साहस, दृढ़-निश्चयी और परिवार को अनुशासन के साथ चलाना पसंद करती हैं। इस अंक की महिलाएं अपने पतियों की एक्सट्रा केयर करने के साथ काफी इज्जत करती हैं और यही इनके प्यार जताने का तरीका है।

मूलांक 2

जिन भी महिलाओं का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 की स्त्रियां चंद्रमा द्वारा शासित होती है। शादी के बाद इन्हें काफी केयरिंग वाइफ माना जाता है, जो फैमिली के लिए काफी इमोशनल, कोमल हृदयत, पति की भावना को बिना बोले समझने वाली और परिवार की प्राथमिकताओं को महत्व देने वाली होती हैं। पति के साथ छोटी-छोटी चीजों में खुश रहने के साथ काफी इमोशनली होती हैं, और यही इनके प्यार करने का असल तरीका है।

खबरें और भी

मूलांक 3

जिन भी महिलाओं का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है और देवगुरु बृहस्पति इस अंक के स्वामी हैं। शादी के बाद मूलांक 3 की महिलाएं स्वभाव से काफी रचनात्मक और आशावादी, परिवार के प्रति समर्पण, पति को हर छोटी सी छोटी चीजों में सपोर्ट करने के साथ रिश्तों को पॉजिटिविटी के साथ निभाती हैं। इन्हें अपने पार्टनर से खुद की तारीफ और अटेंशन पाना अच्छा लगता है।

मूलांक 4

जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22, या 31 है, उनका मूलांक 4 होता है। इस अंक के जातकों पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है। 4 अंक की महिलाएं शादी के बाद अपने पति के लिए काफी लॉयल, ईमानदार, मेहनती और भरोसेमंद मानी जाती हैं। ये महिलाएं अपने घर और परिवार को प्राथमिकता देती हैं। इसके अलावा पारिवारिक परंपरा का सम्मान करती हैं। मूलांक 4 की विवाहित महिलाएं अपने पति से काफी प्यार करती हैं और हमेशा साथ निभाती हैं।

मूलांक 5

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक पर बुध का विशेष प्रभाव रहता है। बात की जाए इस अंक की शादीशुदा महिलाओं कि तो यह स्वभाव से काफी जुनूनी और फन लविंग वाइफ होती हैं। परिवार में मजेदार, जोशीला, साहसी और जिज्ञासु स्वभाव होने के कारण यह ससुराल में जल्दी घुल मिल जाती हैं। इस अंक की विवाहित महिलाएं पति को दोस्त की तरह मानती हैं, जिन्हें खुलकर प्यार करना पसंद होता है। इसके अलावा यह प्यार में भरोसे को प्राथमिकता देती हैं।

मूलांक 6

जिन भी लोगों का जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक की शादीशुदा महिलाएं स्वभाव से काफी रोमांटिक वाइफ मानी जाती हैं, क्योंकि इस अंक का स्वामी शुक्र है। यह महिलाएं रोमांटिक होने के साथ काफी सुंदर और रिश्ते में लॉयल होती हैं। पति को स्पेशल फील कराना इनकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। पति के साथ-साथ घर को भी अच्छे से संभालने में माहिर होती हैं। इन्हें पति के साथ प्यार, केयर और मजाक करना पसंद होता है।

मूलांक 7

जिन भी लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, उनका मूलांक 7 होता है। 7 अंक की शादीशुदा महिलाएं स्वभाव से काफी आध्यात्मिक और सोलमेट वाइफ मानी जाती हैं। स्वभाव से अध्यात्मिक होने के साथ-साथ काफी समझदार मानी जाती हैं। परिवार के साथ-साथ इन्हें अकेले में समय बीताना अच्छा लगता है। मूलांक 7 की महिलाएं पति के साथ आत्मीय संबंध बनाने के साथ काफी भरोसेमंद मानी जाती हैं। इसके साथ ही पार्टनर को काफी सपोर्ट भी करती हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17, 26 है, उनका मूलांक 8 होता है। शनिदेव को इस अंक का स्वामी माना जाता है। जिस वजह से अंक 8 की शादीशुदा महिलाएं स्वभाव से काफी दृढ़-निश्चयी होने के साथ शक्तिशाली होती हैं। परिवार और अपनों के प्रति आशावादी होने के साथ काफी पॉजिटिव होती हैं। हर परिस्थितियों में पति का साथ निभाती हैं। चीजों के प्रति प्रैक्टिकल होने के साथ जिम्मेदार होती हैं। पति के इज्जत करने के साथ काफी प्यार करती हैं, लेकिन इन्हें झूठ सुनना बर्दाश्त नहीं होता।

मूलांक 9

जिन भी महिलाओं का जन्म 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। मूलांक 9 की विवाहित महिलाएं स्वभाव से काफी प्रोटेक्टिव और पैशनेट होती हैं। मंगल के प्रभाव से इनका व्यक्तित्व काफी साहसिक और बोल्ड होने के साथ पवित्र हृदय की होती हैं। पति के साथ इनका रिश्ता काफी प्यार भरा होता है। परिवार की खुशी को प्राथमिकता देने पर भरोसा करती हैं।

यह भी पढ़ें- कौन सी लड़कियां Attention चाहती हैं और कौन Peace? Numerology से मिलेगा जवाब

यह भी पढ़ें- Numerology से जानिए कौन सी लड़कियां जल्दी Attach होती हैं और कौन जल्दी Move On?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।