Numerology से जानिए कौन सी लड़कियां जल्दी Attach होती हैं और कौन जल्दी Move On?
अंक ज्योतिष के अनुसार, लड़कियों के मूलांक उनके भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों से आगे बढ़ने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। कुछ मूलांक की लड़कियां जल्दी इ ...और पढ़ें

ये लड़कियां एक झटके में कर लेती हैं मूव ऑन (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) में प्रत्येक मूलांक की अपनी अलग एनर्जी और इमोशनल समझ होती है। किसी इंसान की सोच, रिश्तों को निभाने का तरीका और इमोशनल अटैचमेंट उसकी जन्म तारीख से जुड़े मूलांक से प्रभावित होती है।
अंकशास्त्र में हम मूलांक और उसके स्वभाव की सहायता से इस बात का पता लगा सकते हैं कि, किस अंक की लड़कियां प्यार में इमोशनल अटैच होती है और कौन बड़ी आसानी से Move on कर जाती है।
Emotional Attach होने वाली लड़कियों के मूलांक
मूलांक 2
अंकशास्त्र में मूलांक 2 को काफी इमोशनल और सेंसिटिव माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां सरल स्वभाव की होती हैं, जिस वजह से ये जल्दी ही किसी भी रिश्ते में जुड़ जाती है और सामने वाले की छोटी-छोटी बातों को भी दिल से महसूस करती है।
मूलांक 2 की लड़कियां अपने पार्टनर को इमोशनल स्कियोरिटी देने पर भरोसा करती हैं, लेकिन बदले में पार्टनर से इगनोर या दूरी महसूस होने पर काफी आहत होती हैं।
मूलांक 6
मूलांक 6 को प्यार, देखभाल और परिवार से जोड़ा जाता है। इस मूलांक की लड़कियां रिश्ते को काफी सीरियस लेती हैं। ये अपने पार्टनर से लॉयल होने के साथ बड़ी जल्दी ही इमोशनल बॉन्ड बना लेती हैं। कई बार ज्यादा लगाव इनके लिए परेशानी भी बन सकती है।
मूलांक 9
मूलांक 9 की लड़कियां दिल से रिश्ते निभाने में माहिर होती हैं। ये प्यार में पूरी तरह Involved होती हैं और अगर गलती से रिश्तें में टकराव या दूरी आ जाए तो इनके लिए इसे भूला पाना आसान नहीं होता है। मूलांक 9 की लड़कियों को डीप इमोशनल नेचर वाला माना जाता है।
खबरें और भी

(AI-Generated Image)
जल्दी Move On करने वाली लड़कियां के मूलांक
मूलांक 5
मूलांक 5 की लड़कियां स्वभाव से काफी फ्रीडम और प्रेक्टिकल होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां जिंदगी में होने वाले बदलाव को बड़ी जल्दी ही स्वीकार कर लेती हैं। अगर रिश्ता टॉक्सिक या अस्थिर लगे तो ये अधिक समय तक इमोशनल दर्द सहने की बजाय रिश्ते से बाहर आना ही बेहतर समझती हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 की लड़कियां अपने आत्म सम्मान को काफी महत्व देती हैं। अगर इन्हें रिश्तें में लगातार नजरअंदाज या अपमान महसूस होता है, तो ये रिश्ते से बाहर आने में ही भरोसा करती हैं। अंक ज्योतिष में इनका स्वभाव प्यार से ज्यादा अपने लक्ष्य और ग्रोथ पर होता है।
मूलांक 7
मूलांक 7 की लड़कियां आमतौर पर अन्य लड़कियों के मामले में थोड़ी कम इमोशनल होती हैं। ये अपनी भावना को खुलकर जाहिर नहीं करतीं और बेक्रअप के बाद अकेले रहकर खुद को हील करना पसंद करती हैं। इसी कारण से लोग इन्हें जल्दी मूव ऑन करने वाला मान लेते हैं।
यह भी पढ़ें- हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक'
यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।