विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 मूलांक वालों के बीच होता है स्पिरिचुअल कनेक्शन, हर कदम पर देते हैं पार्टनर का साथ

Updated: Fri, 22 May 2026 06:19 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक वाले के बीच बेहद गहरा कनेक्शन होता है। आइए उनके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Numerology Love Connection: अपने पार्टनर से आध्यात्मिक रूप से जुड़ते हैं इन मूलांक के लोग।

Numerology Love Connection: अपने पार्टनर से आध्यात्मिक रूप से जुड़ते हैं इन मूलांक के लोग।

HighLights

  1. मूलांक 1 और 2 के बीच राजा-रानी जैसा अटूट रिश्ता होता है

  2. मूलांक 3 और 9 का मेल, जो जीवन को सही दिशा और साहस देता है

  3. दो मूलांक 7 वालों का मिलन, जो बिना शब्दों के भी एक-दूसरे का साथ निभाते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं होती, बल्कि यह हमारे स्वभाव, भविष्य और रिश्तों की गहराइयों को भी बताती है, जब बात लव लाइफ या लाइफ पार्टनर चुनने की आती है,

तो कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनके बीच एक अलग ही दुनिया का यानी स्पिरिचुअल कनेक्शन होता है। आइए जानते हैं उन खास मूलांकों के बारे में, जो अपने पार्टनर से आध्यात्मिक रूप से जुड़ते हैं?

इन 3 मूलांकों के बीच होता है गहरा रूहानी रिश्ता

spiritual connection mulank 1

Picture Credit- AI Generated

मूलांक 1 (मूलांक 1, 10, 19, 28) और मूलांक 2 का मेल

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, जो ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है, जो शीतलता और भावनाओं को दिखाता है। सूर्य और चंद्रमा का यह मेल राजा और रानी की तरह होता है।

मूलांक 1 वाले अपने पार्टनर को सुरक्षा देते हैं, तो मूलांक 2 वाले उन्हें मानसिक और भावनात्मक सपोर्ट करते हैं। इनके बीच का तालमेल इतना गहरा होता है कि ये बिना बोले ही एक-दूसरे के मन की बात समझ लेते हैं।

मूलांक 3 (मूलांक 3, 12, 21, 30) और मूलांक 9 का मेल

मूलांक 3 का प्रतिनिधित्व बृहस्पति (गुरु) करते हैं, जो ज्ञान के कारक हैं। दूसरी ओर, मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। जब गुरु का ज्ञान और मंगल की ऊर्जा आपस में मिलती है, तो एक बेहद मजबूत स्पिरिचुअल बॉन्ड बनता है।

खबरें और भी

ये दोनों मिलकर जीवन के रहस्यों की ओर आकर्षित होते हैं। मुश्किल समय में मूलांक 3 वाले सही रास्ता दिखाते हैं और मूलांक 9 वाले उस रास्ते पर चलने का साहस देते हैं।

मूलांक 7 (मूलांक 7, 16, 25) और मूलांक 7 का ही मेल

मूलांक 7 का स्वामी केतु है, जिसे अंकशास्त्र में अध्यात्म, रहस्य और गहरी सोच का ग्रह माना गया है। जब दो मूलांक 7 वाले लोग एक साथ आते हैं, तो उनका रिश्ता मोह-माया से ऊपर उठ जाता है, क्योंकि दोनों ही शांत और गहरी सोच वाले होते हैं।

इनका रिश्ता दिखावे का नहीं बल्कि मौन का होता है। ये एक-दूसरे के अकेलेपन का सम्मान करते हुए भी हर मोड़ पर परछाई की तरह साथ खड़े रहते हैं।

 यह भी पढ़ें: दूसरों के इरादों को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलाकं के लोग, होती है 'माइंड रीडिंग' की शक्ति

 यह भी पढ़ें: कौन सी लड़कियां Attention चाहती हैं और कौन Peace? Numerology से मिलेगा जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।