विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरों के इरादों को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलाकं के लोग, होती है 'माइंड रीडिंग' की शक्ति

Updated: Fri, 22 May 2026 03:00 PM (IST)

चलिए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार किस मूलांक की इंट्यूशन पावर (Intuition power) अच्छी होती है। ...और पढ़ें

इनमें होती है इरादे भांपने की गजब की क्षमता (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

इनमें होती है इरादे भांपने की गजब की क्षमता (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. मूलांक 7 वाले तीव्र अंतर्ज्ञान शक्ति रखते हैं

  2. केतु ग्रह के प्रभाव से दार्शनिक और आध्यात्मिक होते हैं

  3. गहराई से सोचते हैं पर बचत में कमजोर हो सकते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको अंक ज्योतिष के मुताबिक, कुछ ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भविष्य में होने वाली घटनाओं या चीजों को पहले ही भांप लेने या जान लेने की क्षमता पाई जाती है। ऐसे में इन लोगों को धोखा देना या इनके सामने झूठ बोलना आपको भारी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उस खास मूलांक के बारे में।

केतु ग्रह का पड़ता है प्रभाव

आज हम बार कर रहे हैं मूलांक 7 के जातकों की। मूलांक 7 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है। इस अंक पर मुख्य रूप से केतु ग्रह का प्रभाव पड़ता है, जिस कारण यह लोग दार्शनिक और चिंतनशील होने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में यह भी माना गया है कि इनकी इंट्यूशन पावर बहुत तेज होती है, जिससे यह लोग आने वाले खतरों या लोगों के इरादों को पहले ही भांप लेते हैं।

Intuition power i

(Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 7 वालों की खासियत

  • मूलांक 7 के लोग किसी भी बात या परिस्थिति की गहराई तक जाते हैं, जिस कारण लोग इन्हें आसानी से बेवकूफ नहीं बना सकते।
  • अच्छे विचारक होने के साथ-साथ आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।
  • इस मूलांक के लोग इंट्रोवर्ट (introvert) भी होते हैं।
  • इन्हें जीवन के गहरे रहस्यों और अध्यात्म के साथ-साथ नई चीजों को खोजने में भी रुचि होती है।
  • ये अपनी भावनाओं को आसानी से किसी के साथ साझा नहीं करते।
  • अपनी अच्छी किस्मत और मेहनत के दम पर इन लोगों को हर काम में सफलता मिलती है।
  • इन्हें भेड़चाल में चलना पसंद नहीं होता और ये लोग लीक से हटकर काम करते हैं।
  • ये लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
mualnk 7 i
(Picture Credit- AI Generated)

ये कमजोरियां आ सकती हैं सफलता के आड़े

मूलांक 7 के जातकों की कमजोरियों की बात कई जाए, तो यह लोग किसी भी विषय को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ये लोग अच्छा-खासा धन कमाने के बाद भी बचत के मामले में पीछे रहते हैं। कभी-कभी इनकी गंभीर प्रकृति के कारण, लोग इन्हें रूड समझ लेते हैं। अगर ये जातक अपनी इन कमजोरियों पर काम करें, तो इन्हें जीवन में अपार सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- जन्म से ही अमीर बनने का योग लेकर आते हैं ये 4 मूलांक, बिजनेस और करियर में कमाते हैं अथाह पैसा

यह भी पढ़ें- इस मूलांक की लड़कियों को कहते हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन', हर जगह बनाती हैं अपनी खास पहचान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

खबरें और भी