विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्म से ही अमीर बनने का योग लेकर आते हैं ये 4 मूलांक, बिजनेस और करियर में कमाते हैं अथाह पैसा

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Thu, 21 May 2026 04:49 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष मूलांक वाले लोग जन्म से ही धनवान होते हैं और जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ...और पढ़ें

ये मूलांक वाले होते हैं जन्म से ही धनवान (Picture Credit: Freepik)

ये मूलांक वाले होते हैं जन्म से ही धनवान (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले होते हैं साहसी और धन कमाने में माहिर

  2. मूलांक 6 के जातकों को कभी नहीं होती पैसों की कमी

  3. मूलांक 5 और 8 वाले भी होते हैं धनवान और सफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक माने गए हैं, जो जन्म से ही धनवान होते हैं। ये जातक अपनी विशेष बौद्धिक क्षमता, भाग्य और कर्म के बल पर आसानी से धन-धान्य और ऐश्वर्य को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कहीं आप भी तो इन मूलांकों में शामिल नहीं है।

पैसे कमाने में होते हैं माहिर

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के स्वामी सूर्य हैं, जिसके प्रभाव से ये साहसी और धन कमाने में माहिर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस मूलांक के जातकों में जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है, जिसके कारण ये बिजनेस, मैनेजमेंट और राजनीति में उच्च पद और अपार धन कमाते हैं।

rich I

(Picture Credit: Freepik)

शुक्र ग्रह का पड़ता है प्रभाव

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 के जातकों को भी उन मूलांक में से एक माना गया है, जिनके पास खुद चलकर पैसा आता है, यानी इन लोगों को पैसों की कमी नहीं होती। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो सुख-सुविधा और धन के कारक हैं। ऐसे में शुक्र के प्रभाव से इन लोगों का जीवन ऐश्वर्यपूर्ण बीतता है। इन लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती।

rich mulank AI

(Picture Credit- AI Generated)

ये मूलांक भी होते हैं शामिल

मूलांक 5 - जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उसका मूलांक 5 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के कारक हैं। बुध देव के प्रभाव के कारण ये लोग बुद्धिमान साहसी और मेहनती भी होते हैं। इन्हें पता होता है कि पैसे का निवेश कहां करना चाहिए। व्यापार और शेयर मार्केट आदि में यह लोग ज्यादातक सही निर्णय लेते हैं। ऐसे में इनकी बुद्धिमता के कारण धन आसानी से इनकी ओर खिंचा चला आता है।

खबरें और भी

मूलांक 8 - किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनि हैं, जो कर्म और अनुशासन के कारक हैं। अंकशास्त्र में माना गया है कि मूलांक 8 शुरुआती जीवन में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन बाद में इन्हें अपार सफलता मिलती है। ये लोग धन कमाने और उसे सही तरीके से संजोकर रखने में माहिर होते हैं।

यह भी पढ़ें- बहुत सेंसिटिव होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, छोटी-छोटी बातों पर भी निकल आते हैं आंसू

यह भी पढ़ें- हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक' 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।