विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत सेंसिटिव होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, छोटी-छोटी बातों पर भी निकल आते हैं आंसू

Updated: Thu, 21 May 2026 03:02 PM (IST)

आज हम एक ऐसे मूलांक की बात करेंगे, जो छोटी-छोटी बातों पर उदास हो जाते हैं और रोना-धोना शुरू कर देते हैं। ...और पढ़ें

कौन से मूलांक होते हैं सबसे भावुक? (Picture Credit: Freepik)

कौन से मूलांक होते हैं सबसे भावुक? (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. मूलांक 2 के जातक होते हैं अत्यधिक भावुक और संवेदनशील

  2. मूलांक 6 और 7 के लोग भी होते हैं अति-संवेदनशील

  3. छोटी बातों पर रोना, दिल से लगाना होता है इनकी पहचान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताया गया है, जो बहुत ही भावुक (Emotional) होते हैं और छोटी-छोटी बातों पर इन्हें रोना आ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कहीं आप भी तो इन मूलांक में शामिल नहीं है।

होते हैं बहुत इमोशनल

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 के जातकों को बहुत ही इमोशनल माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इन जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है। ये लोग दिल के बहुत कोमल होते हैं और बेहद संवेदनशील होते हैं। अगर कोई इनसे थोड़ा ऊंची आवाज में या कठोर शब्दों में बात कर ले, तो यह बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। साथ ही इन्हें यह भी पसंद नहीं होता कि, इन लोगों को कोई अनदेखा करे। ऐसी स्थितियों में यह लोग रोना-धोना शुरू कर देते हैं।

मूलांक 2 के जातक सामने वाले की भावनाओं को बहुत गहराई से महसूस करते हैं। अगर इन्हें किसी बात का बुरा लगता है, तो भले ही यह चेहरे से न दिखाएं, लेकिन अंदर ही अंदर टूट जाते हैं। साथ ही अंक ज्योतिष में यह माना गया है कि ये लोग बहुत कल्पनाशील होते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं।

Emotional mulank AI

(Picture Credit- AI Generated)

ये मूलांक भी होते हैं शामिल

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 और 7 को भी उन मूलांकों में शामिल माना गया है, जो बहुत ही इमोशनल किस्म के होते हैं।

मूलांक 6 - उन लोगों का मूलांक 6 होता है, जिनकी जन्म तारीख: 6, 15 या 24 होती है। शुक्र ग्रह से प्रभावित इस मूलांक के जातक भी स्वभाव से काफी भावुक और कलात्मक होते हैं। इनमें सहनशीलता बहुत होती है, लेकिन प्यार या रिश्तों के मामले में यह अपनी भावनाओं को छिपाकर नहीं रख सकते है। अगर कोई इनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो यह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और इन्हें रोना आ जाता है।

खबरें और भी

मूलांक 7 - ये लोग भी अति-संवेदनशीलता माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी केतु हैं। बाहर से देखने पर ये लोग थोड़े कठोर लग सकते हैं, लेकिन अंदर से बहुत भावुक होते हैं। ये लोग अपनी भावनाओं को आसानी से किसी के सामने जाहिर नहीं करते।

यह भी पढ़ें- इस मूलांक की लड़कियों को कहते हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन', हर जगह बनाती हैं अपनी खास पहचान

यह भी पढ़ें- हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक' 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।