किसी पहेली से कम नहीं होते इस मूलांक के लोग, मुश्किल होता है इन्हें समझ पाना
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रहस्य का पिटारा भी कहा जा सकता है। ...और पढ़ें

इस मूलांक का होता है रहस्यमयी व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक 7 वाले होते हैं रहस्यमयी व्यक्तित्व के धनी
आध्यात्मिक और दार्शनिक प्रवृति के होते हैं ये लोग
कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में होते हैं सफल
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, एक ऐसा मूलांक माना गया है, जिससे संबंधित लोग बहुत रहस्यमयी होने के साथ-साथ और चुंबकीय व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये लोग आध्यात्मिक होने के साथ-साथ इंट्रोवर्ट भी होते हैं। अंक ज्योतिष में इन लोगों की खूबियों के साथ-साथ खामियों का भी जिक्र किया गया है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
पड़ता है राहु का प्रभाव
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 के लोगों की। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होगा। इस मूलांक के जातकों पर केतु ग्रह का प्रभाव पड़ता अंक ज्योतिष में इस मूलांक के जातकों को एक 'मिस्ट्री बॉक्स' माना गया है। इनके रहस्यमयी व्यक्तित्व के कारण दूसरों लोगों को इन्हें समझने में मुश्किल होती है। ये लोग कब क्या सोच रहे हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

(Picture Credit- AI Generated)
कैसा होता है स्वभाव
मूलांक 7 के जातकों के स्वभाव की बात की जाए, तो यह आध्यात्मिक व चिंतनशील होने के साथ-साथ दार्शनिक भी होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व आकर्षक माना गया है, जिससे बाकी लोग इनकी ओर खीचे चले आते हैं। ये शांत स्वभाव के होते हैं और भीड़ से अलग रहना पसंद करते हैं। जब ये लोग बोलने पर आते हैं, तो बहुत सटीक और सीधी बात करते हैं, जिससे दूसरों को बुरा भी लग सकता है। कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में ये बेहद सफल होते हैं।
होती है ये खासियत
- मूलांक 7 के लोग विचारक होने के साथ-साथ अंतर्मुखी (introvert) भी होते हैं।
- ये अपनी भावनाएं आसानी से किसी के साथ साझा नहीं करते।
- इन्हें जीवन के गहरे रहस्यों, अध्यात्म और नई चीजों को खोजने में रुचि होती है।
- इनकी इंट्यूशन पावर (Intuitive) बहुत तेज होती है, जिससे यह लोग आने वाले खतरों या लोगों के इरादों को पहले ही भांप लेते हैं।
- इन्हें लीक से हटकर काम करना पसंद होता है।
- मूलांक 7 के जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।
- ये लोग अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
हो सकती हैं ये कमियां
मूलांक 7 के जातकों की कमियों की बात कई जाए, तो यह लोग किसी भी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं। साथ ही अंक ज्योतिष शास्त्र में यह भी माना गया है कि ये लोग अच्छे-खासे पैसे कमाते के बाद भी बचत नहीं कर पाते। कभी-कभी इनकी गंभीर प्रकृति के कारण इनके लिए कई समस्याएं खड़ी कर देती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- प्यार की दो बातों से पिघल जाते हैं इस मूलांक के लोग, उगल देते हैं अपने सारे राज
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग होते हैं बॉस के फेवरेट, गुडबुक में रहता है नाम! देखें कहीं आपका नंबर तो नहीं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।