विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक की लड़कियों को कहते हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन', हर जगह बनाती हैं अपनी खास पहचान

Updated: Wed, 20 May 2026 06:35 PM (IST)

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को बेहद खास माना जाता है। माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां खूबसूरती के साथ तेज दिमाग और आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं। ...और पढ़ें

मूलांक 6 वाली लड़कियों का व्यक्तित्व कैसा होता है? (AI-Generated Image)

मूलांक 6 वाली लड़कियों का व्यक्तित्व कैसा होता है? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। अगर आप किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट को जोड़कर देखेंगे तो आपको आसानी से उसके मूलांक का पता लग जाएगा। उदाहरण के लिए बता दें कि अगर किसी का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना गया है। शुक्र ग्रह सुंदरता, प्रेम, सुख-सुविधा और आकर्षण का कारक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष में मूलांक 6 की लड़कियां बेहद आकर्षक व्यक्तित्व की मालिक बताई गई हैं। लोग उनकी सुंदरता के साथ-साथ उनकी समझदारी और व्यवहार से भी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इसी कारण इन्हें अक्सर “ब्यूटी विद ब्रेन” कहा जाता है। इस मूलांक की फीमेल्स जहां भी जाती हैं, वहां अपना अलग प्रभाव छोड़ देती हैं।

कैसा होता है इस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव?

ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां बेहद कलात्मक होती हैं। ये लोग कला, संगीत, फैशन, डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड में ज्यादा सफल मानी जाती हैं। ऐसे लोगों में किसी भी चीज को बेहतर तरीके से पेश करने की खास कला होती है। इसके अलावा, ये बातचीत में भी काफी अच्छी होती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके दोस्त बन जाते हैं।

Beauty with brain

(AI-Generated Image)

इन्हें पसंद होती है लग्जरी लाइफ

इन लड़कियों को साफ-सफाई, सुंदर चीजें और लग्जरी लाइफ काफी पसंद होती है। ये अपने घर और आसपास के माहौल को सुंदर बनाए रखना पसंद करती हैं। साथ ही, ये लड़कियां परिवार और रिश्तों को भी बहुत महत्व देती हैं। कहा जाता है कि ये अपने खास-करीबियों का हर परिस्थिति में साथ निभाने की कोशिश करती हैं।

खबरें और भी

बेहद भावुक होती हैं ये लड़कियां

हालांकि, कई बार मूलांक 6 की लड़कियां भावुक भी हो जाती हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेना इनके स्वभाव का हिस्सा माना जाता है। लेकिन, अपनी समझदारी और शांत स्वभाव से ये मुश्किल परिस्थितियों को भी संभाल लेती हैं।

शुक्र ग्रह का प्रभाव इन्हें बनाता है खास

अंक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह का प्रभाव इन्हें आकर्षक, रचनात्मक और बुद्धिमान बनाता है। यही कारण है कि मूलांक 6 (Numerlogy 6) की लड़कियां अक्सर अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा से लोगों के बीच खास पहचान बना लेती हैं।

यह भी पढ़ें- हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक' 

यह भी पढ़ें- अंदर से संत या छिपे हुए शैतान? बर्थ डेट से जानें अपना Light और Dark Side

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।