विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 2 मूलांक वालों के साथ भूलकर भी न करें पार्टनरशिप, वरना बिजनेस हो जाएगा चौपट!

Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:52 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्तियों को व्यापार में साझेदारी करने से बचना चाहिए। मूलांक 4 के लोगों को मतभेद और धोखे का सामना करना पड़ ...और पढ़ें

मूलांक 4 और 8 वाले भूलकर भी न करें ये एक काम (Image Source: AI-Generated)

मूलांक 4 और 8 वाले भूलकर भी न करें ये एक काम (Image Source: AI-Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अंक शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें हर मूलांक की खासियत के बारे में बताया गया है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से स्वभाव और आंतरिक व्यक्तित्व समेत कई तरह की जानकारी प्राप्त की जाती है। हर एक मूलांक की बिजनेस में पार्टनरशिप सफल नहीं होती है।

अगर हम बात करें मूलांक 4 और 8 की बात की, तो अंक शास्त्र के अनुसार, इन दोनों मूलांक वालों को बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके पीछे का मुख्य कारण।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 4 है। मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। राहु को अचानक होने वाली घटनाओं, भ्रम और अचानक बदलाव का कारक माना जाता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 के लोग अधिक क्रांतिकारी होते हैं। इन लोगों का काम करने का तरीका बेहद अलग होता है। जब ये किसी के साथ बिजनेस में पार्टनरशिप करते हैं, तो मतभेद उत्पन्न होते हैं। इसलिए मूलांक 4 को बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से अचानक धोखा मिल सकता है और पार्टनरशिप बीच में ही टूटने संभावना बनी रहती है।

खबरें और भी

ank shastra  (1)

(Image Source: AI-Generated)  

यह भी पढ़ें- बाहर से सब ठीक, पर अंदर से किस बात से परेशान हैं आप? मूलांक 1 से 9 के अनकहे संघर्ष

2. मूलांक 8 

जिन लोगों का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 8 वाले काम को नियंत्रण में रखते हैं। ये बिजनेस में किसी भी तरह की लापरवाही पसंद नहीं करते हैं। साथ ही मेहनती और धैर्यवान नहीं होते।
अगर मूलांक 8 वाले किसी के साथ बिजनेस में पार्टनरशिप करते हैं, तो इन्हें कारोबार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मूलांक 8 वालों को बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Emotions पर रहता है जबरदस्त कंट्रोल, मुश्किल वक्त में भी शांत रहते हैं इन मूलांक के लोग

यह भी पढ़ें- इन मूलांक के लोगों की वफादारी की दुनिया देती है मिसाल, प्यार में कभी नहीं दिखाते पीठ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।