Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल के साफ लेकिन गुस्सा हमेशा नाक पर! मिस्ट्री और चार्म का अनोखा कॉम्बो होते हैं जून में जन्मे लोग

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 11:41 AM (IST)

    आइए जानते हैं जून माह में जन्मे लोगों की खूबियां, कमियां, उनका करियर और उनके लकी फैक्टर्स के बारे में कुछ खास बातें। ...और पढ़ें

    जून में जन्मे लोगों का स्वभाव (Picture Credit: Freepik)

    जून में जन्मे लोगों का स्वभाव (Picture Credit: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हर व्यक्ति की जन्म की तारीख और उसका जन्म का महीना उसके भविष्य, स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जून के महीने में जन्म लेने वाले लोगों पर बुध और चंद्रमा का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। बुद्धि के दाता बुध और मन के कारक चंद्रमा का यह अनूठा संयोग इन्हें दूसरों से काफी अलग और विशिष्ट बनाता है। चलिए जानते हैं इनकी पर्सनैलिटी और खूबियों के बारे में।

    कैसा होता है इनका स्वभाव और व्यक्तित्व?

    जून के महीने में जिन लोगों का जन्म होता है, उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग पहली ही मुलाकात में किसी को भी अपना मुरीद बना लेते हैं। हालांकि, यह स्वभाव से काफी जिद्दी भी माने गए हैं। जून में जन्मे लोगों को दूसरों के इशारों पर काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। यह अपनी शर्तों पर काम करते हैं और अपने जीवन के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। अगर ये अपनी जिद पर थोड़ा काबू पा लें, तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

    personality i

    (Picture Credit: Freepik) 

    जून में जन्मे लोगों की मुख्य खूबियां

    • जून में जन्मे लोग एक संतुलित और प्रभावशाली जीवन जीते हैं। 
    • पने चार्मिंग नेचर की वजह से ये लोग अपने सोशल सर्कल और दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं।
    • इनका सेंस ऑफ ह्यूमर और बातचीत का तरीका लोगों को आसानी से आकर्षित कर लेता है।
    • जून में जन्मे लोगों का दिल बहुत ही साफ होता है।
    • ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, किसी को मुसीबत में देखकर तुरंत आगे आते हैं।
    • स्वास्थ्य के मामले में ये लोग काफी जागरूक होते हैं।
    • अपने खान-पान, फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर ये लोग किसी भी तरह का समझौता नहीं करते।

    इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

    अपने मजबूत व्यक्तित्व और कुशाग्र बुद्धि के बल पर जून में जन्मे लोग करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग मुख्य रूप से हेल्थ, शिक्षा, सरकारी अधिकारी, कुशल प्रबंधक और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में अपना नाम रौशन करते हैं। इन्हें कला का भी गहरी रुचि होती है। यही कारण है कि ये लोग खेलकूद (Sports), सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग आदि में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

    June Born People ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    जून में जन्मे लोगों के लकी फैक्टर्स

    यदि आपका जन्मदिन जून के महीने में आता है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके लिए शुभ अंक, रंग और दिन इस प्रकार हैं -

    • भाग्यशाली अंक - 4, 6 और 9
    • भाग्यशाली रंग - नारंगी (ऑरेंज), मैजेंटा और पीला
    • शुभ दिन - मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नाम ज्योतिष का बड़ा खुलासा, प्यार में कभी धोखा नहीं देते 'H' नाम वाले लोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।