विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 3 वाले आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें, सफलता खुद चलकर आएगी

Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:23 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होते हैं और ज्ञानवान होते हैं, लेकिन कुछ आदतें उनकी सफलता में बाधा बनती हैं। ...और पढ़ें

मूलांक-3 वालों का ऐसा होता है स्‍वभाव  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक-3 वालों का ऐसा होता है स्‍वभाव (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में 3 नंबर का स्वामी सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को बताया गया है। इसलिए मूलांक 3 वालों में इस ग्रह के गुण समाहित होते हैं। वैसे तो अंक 3 वाले लोग किसी को भी सही मार्ग दिखाने, ज्ञान की बातें करने और हमेशा सही और सच्ची बात करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस मूलांक के लोगों में सीधे मुंह कड़वी बात कहने की आदत होती है। अपने मन में कुछ छुपाकर रखना इनका स्वभाव नहीं होता है।

अपने इस स्वभाव की वजह से कई बार उन्हें देरी से सफलता मिलती है। मूलांक 3 वाले लोग अगर अपने स्वभाव में पांच बदलाव कर लें, तो सफलता उनके पास खुद चलकर आएगी।

अहंकार को छोड़ें

मूलांक 3 वाले थोड़े अहंकारी होते हैं। जाहिर है, जिस पर गुरु बृहस्पति का प्रभाव हो, उसे अपने ज्ञान और कर्मों पर थोड़ा तो अहंकार होगा ही, मगर यही अहंकार की भावना उन्हें सफलता की रेस में पीछे कर देती है। मूलांक 3 वाले हमेशा भीड़ से हटकर चलने में विश्वास रखते हैं। कोई अवसर पाने के लिए खुद चलकर किसी के पास जाने से उनके स्वाभिमान को ठेस लगती है, ऐसे में कई बार अच्छे अवसर भी वे गंवा देते हैं। अपनी इस आदत को उन्हें बदलना चाहिए।

भावुक होना

मूलांक 3 वाले स्‍वभाव से भावुक होते हैं, कई काम वह भावनाओं में बहकर कर जाते हैं। यह आदत भी उन्‍हें सफलता की रेस में पीछे करती है। भावुक होने की वजह से वह दिमाग से कम और दिल से ज्‍यादा काम करते हैं।

काम को अधूरा छोड़ना

3 अंक के जातकों का मन किसी भी काम से बहुत जल्दी उचट जाता है। वे अपना ध्यान किसी एक लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुत अधिक देर तक नहीं साध पाते हैं। इसलिए कई बार बीच में ही काम को अधूरा छोड़ देते हैं। इस वजह से भी उन्हें कई बार सफलता नहीं मिल पाती है।

खबरें और भी

numerology 3 bad habits blocking success(Picture Credit- AI Generated)

कम सोशल होना

मूलांक 3 वाले स्‍वभाव से मिलनसार होते हैं, मगर दूसरों के साथ उन्‍हें खुलने में समय लगता है। ऐसे में कम सोशल होने की वजह से भी उन्‍हें सफलता देर से मिलती है, क्‍योंकि सोशल होने से कई तरह के विचारों के बारे में पता चलता है, ज्ञान की बातें होती हैं। अगर आप सोशल नहीं होते, तो कभी नई चीजों के बारे में आपको पता ही नहीं चल पाता है और आप पीछे रह जाते हैं।

'मैं' की भावना को कम करें

मूलांक 3 वालों को हमेशा अपनी एक अलग पहचान बनाने का जोश सवार रहता है। वह जहां रहते हैं, खुद को भीड़ से अलग रखकर चलते हैं। इस अंक के लोगों में यह भी देखा गया है कि मेहनत करने से यह पीछे नहीं हटते और किसी प्रोजेक्‍ट में अगर 4 लोग हैं, तो इन्‍हें लगता है उस प्रोजेक्‍ट की सफलता का सारा क्रेडिट इन्‍हें मिल जाए। इसलिए लोग हमेशा इन्‍हें अपनी टीम में शामिल करने से बचते हैं।

अतः अपनी आदतों में बस पांच छोटे-छोटे बदलाव कर लेने से मूलांक तीन वालों को बहुत लाभ और जीवन में जल्दी सफलता भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, जीवनभर नहीं होती पैसों की तंगी

यह भी पढ़ें- इन मूलांक के लोगों की वफादारी की दुनिया देती है मिसाल, प्यार में कभी नहीं दिखाते पीठ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।