ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनकी नौकरी में आने वाली समस्याओं का कारण ऑफिस पॉलिटिक्स हो सकता है। आइए जानें उनके बारे में।

इन मूलांकों को नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 2 वाले शांत स्वभाव के कारण ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसते हैं।
मूलांक 7 वाले अत्यधिक भरोसेमंद होने से कार्यस्थल पर धोखे खाते हैं।
ऑफिस पॉलिटिक्स से बचने के लिए लकी दिन और स्वच्छता का ध्यान रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपनी लाख कोशिशों के बाद करियर में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं? क्या आपकी नौकरी में समस्याओं का कारण ऑफिस पॉलिटिक्स है? क्या मेहनत करने के बाद भी आपकी सीनियर्स और कलीग के साथ बार-बार अनबन हो जाती है? अगर हां, तो इसका कारण आपका मूलांक भी हो सकता है।
कई बार हम इस बात से बिलकुल बेखबर होते हैं कि वर्कप्लेस पर हमारे ही खिलाफ पॉलिटिस चल रही है। कभी बॉस से नोक-झोंक, तो कभी साथ में काम करने वालों का आपको बात-बात पर नीचा दिखाना आपकी नौकरी में समस्याएं ला सकता है।
यही नहीं आपके मूलांक के स्वामी ग्रह के प्रभाव से भी आपके करियर मेम उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। दरअसल, कुछ ऐसे मूलांक के लोग होते हैं जो वर्कप्लेस पर बिना वजह ही परेशानियों का सामना करने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं किन मूलांकों का करियर ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से खराब हो सकता है।
मूलांक-2
ये एक ऐसा मूलांक है जिसका प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है। इसकी वजह से ये लोग स्वभाव से बहुत शांत होते हैं और हर बात को बहुत ज्यादा शांति से हैंडल करने की कोशिश करते हैं। इनके मन में जो भी होता है वही बाहर भी होता है, इसी वजह से ये लोग कई बार सामने वाले की गलत बातों को भी उसके सामने बोल देते हैं।
वर्कप्लेस पर सब इनके विपरीत हो जाते हैं और इनके साथ ऑफिस पॉलिटिक्स बहुत ज्यादा होती है। हर बात को शांति से सुलझाने वाले मूलांक 2 के लोगों को न चाहकर भी लोग पॉलिटिक्स में खींच लेते हैं और इनकी नौकरी जाने तक की नौबत आ जाती है। यही नहीं इसी वजह से इनका करियर तक खराब हो जाता है।
मूलांक-7
सबके ऊपर आंख मूंदकर भरोसा करने वाले मूलांक 7 के लोग स्वभाव से बहुत इमोशनल होते हैं। ये लोग वर्कप्लेस में भी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं और इनकी इसी आदत की वजह से ऑफिस में इन्हें बहुत से धोखे मिलते हैं। यूं कहा जाए कि कई बार ऑफिस में मेहनत करके काम ये लोग करते हैं और उसका क्रेडिट कोई और ही ले जाता है।
अपने सीधे स्वभाव और सबके ऊपर भरोसा करने की इनकी ये आदत इन्हें बार-बार बिना वजह ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसा ही देती है। कई बार तो इसी ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से बात इनकी नौकरी पर भी आ जाती है और इन्हें अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है।
यही नहीं वर्कप्लेस में अगर कोई गलती भी हो जाती है, तो इन्हें उसमें भी फंसा दिया जाता है। इसकी वजह से कई बार बिना कारण के ही इनका करियर खराब हो जाता है। जिन लोगों का जन्म 7,16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है और आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें।
ऑफिस पॉलिटिक्स से कैसे बचें?
वैसे तो आपके स्वभाव में ही है कि आप लोगों की पहचान नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से ऑफिस पॉलिटिक्स आपकी नौकरी में भी समस्याएं ला सकती है।
आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अंक ज्योतिष से आपके लकी दिन और तारीखों का पता लगाएं और कोई भी बड़ी डील, जॉब इंटरव्यू या प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन इन्हीं तिथियों में पूरा करने को कोशिश करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत उन तारीखों पर न करें जो आपके स्वामी ग्रह के अंकों से टकराते हों। अपने वर्कप्लेस को हमेशा साफ सुथरा रखें।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो आपके वर्कप्लेस में ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक का खेल! इन 2 मूलांकों के लिए बनते हैं तलाक के सबसे ज्यादा योग, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें से एक?
यह भी पढ़ें- एक ही मूलांक फिर भी क्यों अलग होती है दो लोगों की किस्मत? जानें अंक ज्योतिष का सच
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
