पार्टनर को चौंकाना कोई इनसे सीखे! अंक ज्योतिष के वो 4 'सुपरस्टार' जो सरप्राइज देने में हैं उस्ताद
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग सरप्राइज प्लान करने में माहिर होते हैं, जो अपने प्रियजनों को खुश करने के लिए रचनात्मक और भावनात्मक रूप से ज ...और पढ़ें

सरप्राइज देने में आगे होते हैं इस मूलांक के लोग (Picture Credits- AI Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी को बिना बताए बर्थडे सेलिब्रेट करना, अचानक से दोस्त, पार्टनर या किसी को भी गिफ्ट देना या खास मौके पर किसी को चौंका देना हर किसी की आदत नहीं होती है।
अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक के लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्वभाव से काफी क्रिएटिव, भावनात्मक जुड़ाव और लोगों को खुश करने में माहिर होते हैं। इन लोगों को सरप्राइज देना काफी अच्छा लगता है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक जो सरप्राइज प्लान करने में माहिर होते हैं।
मूलांक 6
सरप्राइज प्लान करने में सबसे आगे मूलांक 6 के लोग होते हैं। इस अंक का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, जो प्यार, सौंदर्य और रिश्तों का भी कारक है।
अंक ज्योतिष की माने तो, मूलांक 6 के जातक अपनों से जुड़े लोगों को खास महसूस कराने के लिए बिना बताए ही सरप्राइज प्लान करने में आगे रहते हैं। ये लोग जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी तरह की पार्टी को यादगार बनाने के लिए काफी तैयारी करते हैं।
इमरजेंसी फंड के मामले में सबसे आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
मूलांक 3
अंक ज्योतिष के हिसाब से मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है। बृहस्पति के प्रभाव से जुड़े होने की वजह से ये लोग किसी भी तरह के आयोजन करने और दूसरों को खुशी देने में आगे रहते हैं।
किसी को सरप्राइज प्लान देते हैं,तो दोस्तों या परिवारों को शामिल जरूर करते हैं। इनके लिए अपनों की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
मूलांक 5
मूलांक 5 के लोग स्वभाव से काफी रोमांचित होते हैं। इन्हें नए-नए अनुभव लेना काफी पसंद है। बुध ग्रह से जुड़े होने के कारण इनका स्वभाव काफी चंचल और खुशमिजाज होता है।
यही कारण है कि, अचानक ट्रिप, डिनर या छोटी-सा उपहार देकर भी ये सामने वाले का दिल जीत लेते हैं। इनके सरप्राइज आमतौर पर काफी व्यवहारिक और सरल होते हैं।
कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब
मूलांक 2
मूलांक 2 स्वभाव से काफी संवेदनशील होते हैं। अगर इन्हें किसी से भी लगाव होता है, तो उसकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखते हैं। हालांकि इन्हें बड़े आयोजनों के बजाय व्यक्तिगत और भावनात्मक सरप्राइज देना काफी पसंद होता है।
खबरें और भी
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जहां मूलांक 6 को बिना बताए सरप्राइज प्लान करना काफी पसंद होता है,वही मूलांक 3, 5 और 2 के जातकों को अलग-अलग तरह से सरप्राइज देना अच्छा लगता है। फिर भी इसे सिर्फ सामान्य प्रवृत्ति के रूप में ही देखना चाहिए, न कि प्रत्येक व्यक्ति पर लागू होने वाले सार्वभौमिक नियम के रूप में।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग Social media के सबसे ज्यादा दीवाने, रहते हैं 24/7 ऑनलाइन
यह भी पढ़ें- परिवार की खुशी के लिए अपने सपने तक कुर्बान कर देते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।