विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवार की खुशी के लिए अपने सपने तक कुर्बान कर देते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग

Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग अपने परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं और सपनों का त्याग करने में संकोच नहीं करते हैं। ...और पढ़ें

परिवार के लिए त्याग करने में माहिर इस मूलांक के लोग (Picture Credit: AI Generated)

परिवार के लिए त्याग करने में माहिर इस मूलांक के लोग (Picture Credit: AI Generated) 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक का अपना एक खास स्वभाव और खासियत होती है। जहां कुठ लोगों के लिए उनका करियर और महत्वाकांक्षाएं मायने रखती हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए उनका परिवार सर्वोपरि यानी सबसे पहले आता है।

अपनों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए ये लोग अपनी खुशियों और सपनों का खुशी-खुशी त्याग तक कर देते हैं। आइए जानते हैं कि, अंक ज्योतिष के मुताबिक किस मूलांक के लोग परिवार के लिए सबसे ज्यादा त्याग करने वाले होते हैं।

मूलांक 6, 15, 24

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। शुक्र ग्रह रिश्ते, प्रेम और पारिवारिक सुख और समृद्धि का स्वामी माना जाता है। इस अंक के लोग अक्सर अपने माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों की खुशियों के लिए अपनी इच्छाओं से भी समझौता कर लेते हैं।

कई बार ये लोग अपनी जरूरतों से ज्यादा दूसरों की जरूरतों को महत्व देते हैं, जिस वजह से इन्हें मानसिक दबाव का भी सामना करना पड़ता है।

मूलांक 2, 11, 20, 29

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का संबंध भावुकता और मन से जुड़ा बताया जाता है। घर में शांति बनाए रखने के लिए अक्सर इस अंक के लोग अपनी बातों को दबा देने या भूल जाते हैं।

खबरें और भी

यह इनके स्वभाव का हिस्सा है। परिवार में छोटी-छोटी खुशियों के लिए ये अपने सपनों को त्याग तक कर देते हैं। इनके लिए परिवार की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

मूलांक 9, 18, 27

जिन भी लोगों का मूलांक 9 होता है, उनका स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इस अंक के जातक परिवार की खुशियों और सुरक्षा के लिए अपने सम्मान, प्यार और खुशियों को त्याग करने में पल भर का भी समय नहीं लगाते हैं। यह अपने त्याग को छिपाकर परिवार की खुशियों के लिए जीते हैं।

अगर परिवार के लिए त्याग करने की बात की जाए, तो पारंपरिक अंक ज्योतिष में

  • मूलांक 6 के जातकों को परिवार के लिए सबसे ज्यादा त्याग करने वाले अंक माना जाता है।
  • जबकि मूलांक 2 के जातक इमोशनली अपने परिवार के लिए काफी समर्पण का भाव रखते हैं।
  • मूलांक 9 अपनी खुशियों से ज्यादा परिवार की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हैं।

हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, किसी भी व्यक्ति का व्यवहार सिर्फ मूलांक से ही तय नहीं होता है। इसमें परवरिश, परिस्थितियां, व्यक्तित्व और जीवन के अनुभव भी अहम भूमिका निभाते हैं।

ध्यान रखें कि किसी व्यक्ति का व्यवहार केवल मूलांक से तय नहीं होता। उसकी परवरिश, परिस्थितियां, व्यक्तित्व और जीवन के अनुभव भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए इसे अंक ज्योतिष की एक पारंपरिक व्याख्या के रूप में ही देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग करोड़पति बनने की सबसे ज्यादा सोच रखते हैं, मनी मैनेजमेंट में भी रहते हैं आगे

यह भी पढ़ें- आसानी से 'I Love You' नहीं कहते इन 3 मूलांक के लोग, यह है असली वजह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।