इस मूलांक के लोग करोड़पति बनने की सबसे ज्यादा सोच रखते हैं, मनी मैनेजमेंट में भी रहते हैं आगे
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वाले व्यक्तियों में करोड़पति बनने की प्रबल क्षमता, नेतृत्व और बड़े आर्थिक लक्ष्य प्राप्त करने की इच्छा होती है। ...और पढ़ें

किस मूलांक के लोगों में में अमीर बनने की भूख (Picture Credit: AI Generated)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी इंसान का सपना अमीर बनना है, लेकिन कुछ लोगों के अंदर पैसा, नाम, शोहरत और करोड़पति बनने की इच्छा दूसरों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति की आदत, स्वभाव, फैसला लेने की क्षमता और पैसों के प्रति उसके नजरिए का संकेत देती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि, सिर्फ किसी एक मूलांक का होना आपको करोड़ पति बना देगा। पैसा कमाने के लिए शिक्षा, मेहनत, सही मौके, वित्तीय अनुशासन और परिस्थितियां भी काफी मायने रखती है।
जिन भी लोगों का मूलांक 8 है, उनमें पैसा कमाने की क्षमता, नेतृत्व और बड़े आर्थिक लक्ष्यों को पाने की प्रबल इच्छा होती है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध अनुशासन, मैनेजमेंट, व्यापारिक सोच और लंबी अवधि में पैसा कमाने की प्रवृत्ति से जोड़ा जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर बड़ा सोचते हैं और सिर्फ नौकरी के भरोसे रहने के बजाय बिजनेस, निवेश या नेतृत्व वाली भूमिका अच्छे तरीके से निभाते हैं।
मूलांक 8 में करोड़पति बनने की सोच क्यों अधिक?
दरअसल मूलांक 8 वाले सामान्य जीवन से संतुष्ट रहने के बजाय आर्थिक रूप से खुद को मजबूत बनाने पर ध्यान देते हैं। वे रिस्क लेने से पहले प्लानिंग करते हैं, संसाधनों को बेहतर तरीके से मैनेज करते हैं और लंबे समय तक धैर्य के साथ मेहनत करते हैं। यही बात उन्हें बड़े वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करती है। हालांकि यदि अनुशासन की कमी हो या गलत फैसले ले लिए जाएं, तो इन्हें आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि, सिर्फ मूलांक 8 वालों में ही अमीर बनने की क्षमता होती है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 1 को नेतृत्व और नए मौके प्रदान करने वाला, मूलांक 4 को मेहनती और स्थिर संपत्ति बनाने वाला माना जाता है। इसलिए करोड़पति बनने की संभावना किसी भी एक मूलांक तक सीमित नहीं है। अलग-अलग मूलांक अलग तरह से आर्थिक सफलता हासिल करते हैं।
खबरें और भी
मूलांक 8 नहीं है तो क्या करें?
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के लोगों में करोड़पति बनने की क्षमता, मनी मैनेजमेंट और सोच की प्रवृत्ति अधिक होती है। लेकिन यह पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी नहीं है। असल मायनों में आर्थिक सफलता व्यक्ति की मेहनत, कौशल, सही फैसले, निवेश की अच्छी समझ और लगातार सीखने वाली आदतों पर निर्भर करती है। इसलिए यदि आपका मूलांक 8 नहीं भी है, तो भी सही रणनीति और अनुशासन के साथ बड़े आर्थिक लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आसानी से 'I Love You' नहीं कहते इन 3 मूलांक के लोग, यह है असली वजह
यह भी पढ़ें- बुढ़ापे की लाठी बनते हैं इन 3 मूलांक के बच्चे, माता-पिता के लिए कुछ भी करने को रहते हैं तैयार!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।