आसानी से 'I Love You' नहीं कहते इन 3 मूलांक के लोग, यह है असली वजह
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4, 7 और 8 वाले लोग प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं। वे रिश्ते में पूरी तरह आश्वस्त होने और विश्वास, जिम ...और पढ़ें

I Love You बोलने में सबसे पीछे रहने वाले मूलांक (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी को कभी न कभी प्यार जरूर होता है, लेकिन अपने दिल की बात कहने का अंदाज सबका अलग होता है। कुछ लोग पहली मुलाकात में ही फीलिंग एक्सप्रेस कर देते हैं, जबकि कुछ लोगों को महीनों या सालों का समय भी लग जाता है।
अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे खाल मूलांक के लोग हैं, जो किसी रिश्ते में पूरी तरह आश्वस्त हुए बिना 'I Love You' नहीं बोलते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांकों के बारे में।
यह भी पढ़ें- Numerology से जानिए कौन सी लड़कियां जल्दी Attach होती हैं और कौन जल्दी Move On?
मूलांक 7, 16, 25
जिन भी लोगों का मूलांक 7 है, उनके अंक का स्वामी केतु को माना जाता है। मूलांक 7 के लोग स्वभाव से काफी इमोशनल होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को आसान शब्दों में कह पाना इनके लिए काफी मुश्किल होता है।
ये लोग किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी के बजाय पूरी तरह श्योर होना पसंद करते हैं। अपनी इसी आदत के कारण कई लोग इन्हें ठंडा या अनइंटरेस्टेड भी समझ बैठते हैं।
मूलांक 4, 13, 22, 31
जिन भी लोगों का मूलांक 4 है, उनका संबंध राहु ग्रह से है। मूलांक 4 से जुड़े लोग काफी प्रैक्टिकली थिंकिंग रखते हैं। ये किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं।
जब तक इन्हें सामने वाले पर प्यार के रिश्ते को लेकर यकीन न हो जाए, ये लोग आई लव यू नहीं बोलते हैं। इनके लिए प्यार कोई टाइमपास नहीं है।
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए 1 से 9 वाले पतियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
मूलांक 8, 17, 26
जिन भी लोगों का मूलांक 8 है, उनके अंक का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। इस अंक से जुड़े लोग स्वभाव से काफी गंभीर किस्म के होते हैं। ये लोग अपने इमोशंस हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं।
इन्हें अगर किसी से प्यार हो भी जाए, तो ये प्यार से पहले भरोसे, जिम्मेदारी और भविष्य को प्राथमिकता देना पसंद करते हैं। इसलिए इनके मुंह से आई लव यू सुनने में काफी समय लग सकता है।
अंक ज्योतिष के मुताबिक, 4, 7 और 8 से जुड़े लोग आमतौर पर शब्दों से ज्यादा अपने व्यवहार, समय, देखभाल और जिम्मेदारी पर यकीन रखते हैं। ये लोग जल्दबाजी में अपने भाव किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं। लेकिन एक बार किसी रिश्ते में आ जाए तो लंबे समय तक साथ निभाने का दम रखते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Breakup के बाद चुटकियों में Move On कर जाते हैं इन मूलांक के लड़के, क्या आपका पार्टनर भी है इसमें शामिल?
यह भी पढ़ें- शादी के बाद किन मूलांकों की जोड़ी में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलता है? अंक शास्त्र में छिपा है जवाब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।