शादी के बाद किन मूलांकों की जोड़ी में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलता है? अंक शास्त्र में छिपा है जवाब
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक कैसे वैवाहिक संबंधों को प्रभावित करते हैं। इसमें उन मूलांकों के जोड़ों का विश्लेषण किया गया है जिनके बीच स्वभावगत भिन्नता ...और पढ़ें

36 के आंकड़े वाली मूलांक जोड़ियां (Picture Credits AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद रिश्ते में सामंजस्य सिर्फ प्यार, समझदारी और संवाद पर ही निर्भर नहीं होता, बल्कि अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकलने वाले मूलांक का भी प्रभाव माना जाता है।
अंक शास्त्र में 1 से 9 तक के मूलांकों के स्वभाव, सोच और उनकी दिनचर्या को अलग-अलग बताया गया है। इसी आधार पर कुछ मूलांक कपल को अधिक सामंजस्यपूर्ण और कुछ को अपेक्षाकृत चुनौतिपूर्ण माना जाता है।
मूलांक 1 और 8 की जोड़ी
मूलांक 1 का ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है, जबकि मूलांक 8 का ग्रह स्वामी शनि है। न्यूमरोलॉजी में मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व करना पसंद करते हैं, जबकि मूलांक 8 के जातकों को जीवन में अनुशासन, धैर्य और अपने तरीके से काम करना पसंद है। दोनों के बीच 'हमेशा कौन सही है' को लेकर आपसी मतभेद देखने को मिल सकता है।
2 और 9 की जोड़ी
मूलांक 2 को चंद्रमा और मूलांक 9 को मंगल से जोड़ा जाता है। मूलांक 2 के जातक स्वभाव से संवेदनशील होने के साथ भावुक भी माने जाते हैं, जबकि मूलांक 9 के जातक स्वभाव से स्पष्टवादी और आक्रामक स्वभाव के होते हैं। इसीलिए भावनात्मक अपेक्षाओं और प्रतिक्रिया देने के तरीके के कारण 2 और 9 के की जोड़ी आपस में मेल नहीं खाती है।
4 और 5 की जोड़ी
मूलांक 4 परंपरागत रूप से इस पर राहु और मूलांक 5 पर बुध का अधिक प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 4 वाले जातक स्वभाव से व्यवस्थित और अपने नियमों पर चलने वाले माने जाते हैं, जबकि मूलांक 5 वालों को बदलाव और स्वतंत्र रहना काफी पसंद है। जीवनशैली में अंतर और ख्याल एक जैसे न होने के कारण इन दोनों अंक के जोड़ों के बीच हमेशा विवाद देखने को मिल सकता है।
7 और 8 की जोड़ी
मूलांक 7 के जातक जिनका स्वभाव आमतौर पर आध्यात्मिक, चिंतनशील और अपने से मतलब रखने वाला माना जाता है। जबकि मूलांक 8 वाले जातक व्यावहारिक रूप से परिणाम केंद्रित माने जाते हैं।
अंक ज्योतिष में दोनों ही अंकों की प्राथमिकताएं अलग होने की वजह से इस अंक के जोड़ों को भावनात्मक दूरी का सामना करना पड़ सकता है।
3 और 6 की जोड़ी
मूलांक 3 और 6 की जोड़ी भी अंक शास्त्र के नजरिए से पूरी तरह असंगत है, जो इनके रिश्ते को चुनौतीपूर्ण बनाता है।
मूलांक 3 वाले महत्वाकांक्षी होने के साथ सिद्धांतवादी होते हैं, जबकि मूलांक 6 के जातक अपने परिवार, आराम और रिश्तों को प्राथमिकता देते हैं। अगर इन में अपेक्षाओं में संतुलन न हो तो मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए 1 से 9 वाले पतियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए 1 से 9 की पत्नियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।