मूलांक से जानिए 1 से 9 वाले पतियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
मूलांक के अनुसार शादी के बाद पतियों का स्वभाव अलग होता है। हर मूलांक के पति अपनी पत्नियों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार जाहिर करते हैं। ...और पढ़ें

मूलांक 1 से 9 विवाहित पुरुषों का स्वभाव (Picture Credits AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की तेजी-सी भागती हुई दुनिया में हर कोई एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो केयरिंग होने के साथ समझदार और लाइफ के अप एंड डाउन में साथ निभाने वाला हो।
अंकशास्त्र में मूलांक का खास महत्व होता है, क्योंकि हर मूलांक के पुरुषों में पति के रूप में एक खास और अलग खूबी होती है। आइए जानते हैं कि जन्म तारीख के मुताबिक आपके पार्टनर का स्वभाव कैसा है?
मूलांक 1 से 9 नंबर वाले पतियों की खूबियां?
मूलांक 1
जिन भी पुरुषों का मूलांक 1, 10, 19 या 28 होता है, उनका मूलांक 1 है। इस मूलांक के शादीशुदा पुरुष स्वभाव से काफी प्रोटेक्टिव और ईमानदार होते हैं।
स्वभाव- मूलांक 1 के पुरुष अपनी पत्नियों के लिए लॉयल और जिम्मेदार होते हैं। ये हमेशा अपनी पत्नी को खुशी देने के साथ उनका सम्मान करते हैं।
मूलांक 2
जिन भी पुरुषों की जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है, वे मूलांक 2 वाले हैं। इस नंबर के शादीशुदा आदमी अपनी इमोशनल और सपोर्टिव होते हैं।
स्वभाव- इनका दिन साफ होने के साथ काफी इमोशनल होते हैं। और हमेशा अपनी पार्टनर की जरूरतों का खुद से ज्यादा ख्याल रखते हैं।
मूलांक 3
जिन भी पुरुषों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 तारीख है, उनका मूलांक 3 है। इनकी विशेषता अपनी पत्नी से काफी प्यार करने के साथ जाहिर करना भी जानते हैं। इसके अलावा अपनी पत्नी को हमेशा खास महसूस कराते हैं।
मूलांक 4
जिन भी पुरुषों की जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनका मूलांक 4 होता है। नंबर 4 के शादीशुदा लोगों की खासियत ये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होने के साथ काफी केयरिंग होते हैं।
स्वभाव- ये काफी व्यावहारिक होने के साथ हर मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में परिवार और पत्नी का साथ निभाते हैं।
मूलांक 5
ऐसे पुरुष जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक के विवाहित पुरुषों की खास ये पत्नी का सम्मान करने के साथ काफी मददगार होते हैं।
स्वभाव- इन्हें खुलकर जीना पसंद हैं और अपने पार्टनर को पूरी स्पेस देते हैं। ये अपनी पत्नी के सपनों और करियर का पूरा सम्मान करने में मदद करते हैं।
मूलांक 6
जिन भी पुरुषों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के शादीशुदा पुरुष रोमांटिक होने के साथ काफी फैमिली ओरिएंटेड होते हैं।
स्वभाव- परिवार की काफी केयर करने के साथ काफी रोमांटिक होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को पैंपर (लाड-प्यार) करना अच्छा लगता है।
मूलांक 7
जिन भी व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है।
मूलांक 7 के विवाहित आदमियों की सबसे बड़ी खासयित खामोशी के साथ केयर करना। ये शब्दों से ज्यादा एक्शन के जरिए अपना प्यार जाहिर करने में भरोसा रखते हैं।
मूलांक 8
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुई है, उनका मूलांक 8 है। इस अंक के विवाहित पुरुष सुरक्षात्मक और जिम्मेदार होते हैं।
स्वभाव- इनका व्यक्तित्व काफी मजबूत होता है, जो अपने परिवार और पत्नी की खुशियों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और हमेशा उन्हें सुरक्षित रखते हैं।
मूलांक 9
जिनकी जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक के विवाहित पुरुष निस्वार्थ और समर्पित होते हैं।
स्वभाव- इस मूलांक के पुरुष काफी उदार होने के साथ जीवनसाथी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनका प्यार पूरी तरह से निस्वार्थ होता है।
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए 1 से 9 की पत्नियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
यह भी पढ़ें- Numerology से जानिए कौन सी लड़कियां जल्दी Attach होती हैं और कौन जल्दी Move On?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।