जन्म तारीख खोल देगी आपके गुस्से का राज, मूलांक से जानिए आपकी 'एंगर पर्सनैलिटी'
न्यूमरोलॉजी के अनुसार विभिन्न मूलांकों के गुस्से की प्रकृति और प्रतिक्रियाओं को समझा जा सकता है। आइए जानते हैं सभी मूलांकों का कैसा गुस्सा कैसा है? ...और पढ़ें

मूलांक से जानिए आपका गुस्सा कैसा है? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 1, 5, 9: आक्रामक, सीधा, लेकिन कम समय के लिए गुस्सा।
मूलांक 2, 6, 8: संवेदनशील, गहरा, अंदर जमा होकर बाहर आने वाला गुस्सा।
मूलांक 3, 4, 7: अचानक, अप्रत्याशित, सम्मान से जुड़ा या नियंत्रित गुस्सा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका भी गुस्सा अक्सर सातवें आसमान पर पहुंच जाता है? क्या कभी-कभी अपनी ही प्रतिक्रियाओं पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है?
हम कई बार गुस्से को एक कमजोरी या अचानक आने वाली भावना मान लेते हैं, लेकिन असल में गुस्सा कोई रैंडम इमोशन नहीं है, बल्कि यह आपकी जन्म तारीख से जुड़ा एक खास तरह का ऊर्जा पैटर्न है। न्यूमरोलॉजी में आपके मूलांक के जरिए इस पैटर्न को आसानी से समझा जा सकता है।
आइए जानते हैं आपके मूलांक के हिसाब से आपकी एंगर पर्सनैलिटी के बारे में।
आक्रामक और सीधी ऊर्जा (मूलांक 1, 5, 9)
मूलांक 1 के जातकों का गुस्सा अहंकार को ठेस पहुंचने या कंट्रोल खोने से आता है। इनका रिएक्शन एकदम सीधा, हावी होने वाला लेकिन कम समय के लिए होता है।
मूलांक 5 के लोग काफी जल्दी चिड़ जाते हैं, जिसका असल कारण ओवरथिंकिंग और बेचैनी हैं। हालांकि ये जितनी जल्दी गर्म होते हैं, उससे भी जल्दी नरम और शांत हो जाते हैं।
मूलांक 9 वाले लोगों का गुस्सा काफी खतरनाक और तेज होता है। ये लोग गुस्से में कुछ भी बोल देते हैं। हालांकि भड़ास निकालने के बाद ये फौरन शांत हो जाते हैं।
भावनात्मक और गहरा गुस्सा (मूलांक 2, 6, 8)
मूलांक 2 वाले जातक स्वभाव से काफी संवेदनशील होते हैं और दूसरों के व्यवहार से जल्दी आहत हो जाते हैं। इनका गुस्सा काफी खतरनाक होता है, क्योंकि ये लोग अंदर ही अंदर चुपचाप गुस्से को जमा करते हैं और जो बाद में एक बड़े ब्लास्ट के रूप में बाहर आता है।
मूलांक 6 वाले जातकों का गुस्सा रिश्तों, उम्मीदों और इमोशनल इम्बैलेंस से जुड़ा होता है। जब इनके जीवन की शांति और सद्भाव भंग होती है, तब ये रिएक्ट करते हैं।
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों का गुस्सा काफी गहरा और धीमा होता है। अपने प्रति अन्याय या मानसिक दबाव की वजह से पैदा हुआ उनका गुस्सा लंबे समय तक दिल में बना रहता है।
अचानक आने वाला गुस्सा और सोच के आधार पर प्रतिक्रिया देना (3, 4, 7)
मूलांक 3 वाले जातकों को सम्मान और पहचान में कमी बर्दाश्त नहीं होती है। ये अपने गुस्से को अपनी बातों, कड़े शब्दों और अथॉरिटी के जरिए जाहिर करना पसंद करते हैं।
मूलांक 4
मूलांक 4 के जातकों का गुस्सा काफी अनप्रेडिक्टेबल होता है। अंदरूनी हताशा की वजह से ये कभी भी और किसी भी बात पर अप्रत्याशित रूप से भड़क सकते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोग गुस्से में पूरी तरह कंट्रोल पाने की कोशिश करते हैं। चिल्लाने की बजाय ये खुद को काबू में रखते हैं ताकि सामने वाले को नुकसान न पहुंचा सकें।
गुस्सा केवल एक इमोशन नहीं बल्कि एक ऊर्जा भी है। जब आप अपने मूलांक के हिसाब से अपने ट्रिगर्स को पहचान लेते हैं, तो आप गुस्से के कंट्रोल में आने के बजाय उस पर काबू पाना सीख लेते हैं।
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जानें क्या आपकी पत्नी आपके लिए गुप्त राजयोग लेकर आई हैं?
यह भी पढ़ें- आपकी खुशबू में छिपा है किस्मत का कनेक्शन, मूलांक से चुनें सही परफ्यूम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।