विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपकी खुशबू में छिपा है किस्मत का कनेक्शन, मूलांक से चुनें सही परफ्यूम

Updated: Fri, 05 Jun 2026 11:45 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, आपका परफ्यूम केवल खुशबू नहीं बल्कि आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व का प्रतीक हो सकता है। जानिए मूलांक के अनुसार अपना सही परफ्यूम? ...और पढ़ें

मूलांक अनुसार कौन-सा परफ्यूम लगाएं? (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक अनुसार कौन-सा परफ्यूम लगाएं? (Picture Credit- AI Generated)  

HighLights

  1. मूलांक के अनुसार परफ्यूम का चयन करें।

  2. सही खुशबू व्यक्तित्व और ऊर्जा बढ़ाती है।

  3. प्रत्येक मूलांक के लिए विशेष सुगंध बताई गई।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी ये सोचा है कि, डेट पर जाने से पहले जो परफ्यूम आप लगाते हैं, वो केवल सामने वाले को इम्प्रेस करने के लिए है? थोड़ा रुकिए न्यूमरोलॉजी के मुताबिक, आपकी किस्मत की चाबी सिर्फ आपके कर्मों में नहीं, बल्कि आपकी खुशबू में भी छिपी होती है। आइए जानते हैं मूलांक के हिसाब से कौन-सा परफ्यूम लगाना चाहिए?

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिष भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, परफ्यूम केवल आपकी खुशबू नहीं, बल्कि आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व की पहचान भी बन सकता है। सही सुगंध आपके आकर्षण को और बढ़ा सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपके मूलांक के लिए सबसे उत्तम खुशबू इस प्रकार हैं-

मूलांक 1

इस मूलांक के लोग ऐसी खुशबू पसंद करते हैं जो उनकी मजबूत और आत्मविश्वासी छवि को और निखारे। इन्हें ताजगी और दमदार महक वाले परफ्यूम अच्छे लगते हैं।

मूलांक 2

इस मूलांक के लोग कोमल स्वभाव के होते हैं। इन्हें हल्की, मीठी और फूलों जैसी खुशबू पसंद आती है, जो मन को सुकून दे।

मूलांक 3

इस मूलांक के लोग खुशमिजाज और रचनात्मक होते हैं। इन्हें ऐसी खुशबू पसंद आती है जो ताजगी, उत्साह और सकारात्मकता का एहसास कराए।

मूलांक 4

इस मूलांक के लोग सादगी और स्थिरता पसंद करते हैं। इन्हें चंदन, मिट्टी या प्राकृतिक खुशबू वाले परफ्यूम अधिक आकर्षित करते हैं।

मूलांक 5

इस मूलांक के लोग हमेशा कुछ नया पसंद करते हैं। इन्हें फ्रेश, हल्की और लंबे समय तक रहने वाली खुशबुएं अच्छी लगती हैं।

मूलांक 6

इस मूलांक के लोग सुंदरता और आकर्षण के प्रेमी होते हैं। इन्हें मीठी, रोमांटिक और फूलों की खुशबू वाले परफ्यूम बहुत पसंद आते हैं।

मूलांक 7

इस मूलांक के लोग गहरे विचारों और आध्यात्मिकता से जुड़े होते हैं। इन्हें शांत, रहस्यमयी और सुकून देने वाली खुशबुएं पसंद आती हैं।

मूलांक 8

इस मूलांक के लोग गंभीर और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें गहरी, मजबूत और रॉयल एहसास देने वाली खुशबुएं आकर्षित करती हैं।

मूलांक 9

इस मूलांक के लोग जोशीले और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें ऐसी खुशबू पसंद आती है जो उनके आत्मविश्वास और साहसी स्वभाव को दर्शाए।

यह भी पढ़ें- राशि में छिपा है आपका परफेक्ट परफ्यूम, आपके मिजाज को 'सुपरहिट' बनाएंगे ये इत्र

यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा सिर्फ हिंदुओं का ही पर्व नहीं, बौद्ध और जैन धर्म में भी इसका खास महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।