करियर में बड़ा रिस्क लेने से नहीं चूकते! कौन से मूलांक के लोग नई स्किल सीखने में होते हैं नंबर-1
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 5 वाले व्यक्ति नई स्किल्स सीखने और करियर में बदलाव करने में माहिर ...और पढ़ें

करियर में जोखिम लेने और नई स्किल्स सीखने में माहिर मूलांक (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 वाले जन्मजात लीडर, नई स्किल्स जल्दी सीखते हैं।
मूलांक 5 वाले तेज दिमाग, मल्टीटास्कर और शीघ्र अनुकूलनशील होते हैं।
दोनों मूलांक करियर में बदलाव और जोखिम लेने से नहीं डरते।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब बात आती है अंक ज्योतिष की, तब कुछ मूलांक वाले लोग स्वाभाविक रूप से उच्च बौद्धिक क्षमता रखते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो मेहनत के बाद ही परिणाम पाते हैं। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसके मूलांक के स्वामी ग्रह के अनुसार होता है। इसी वजह से हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है।
किसी व्यक्ति की जन्म-तारीख उसकी मानसिक फुर्ती, विश्लेषणात्मक क्षमता, याददाश्त और समस्याओं को सुलझाने के कौशल के बारे में संकेत देती है।
अंक ज्योतिष बताता है कि कुछ ऐसे मूलांक हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने की चाह रखते हैं, यही नहीं ये अपनी स्किल्स को बहुत जल्दी विकसित करके वर्कप्लेस में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से मूलांक हैं जो अपना करियर आसानी से नयी स्किल्स सीखकर बदल लेते हैं और उसमें भी जल्दी ही माहिर हो जाते हैं।
मूलांक-1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जाता है। ये वो लोग होते हैं जो जन्म से ही अच्छे लीडर होते हैं। सूर्य से संचालित यह एक ऐसा मूलांक है जिसके लोग हमेशा सबसे आगे रहते हैं और वर्कप्लेस में पानी अलग पहचान बना लेते हैं।
अगर इन्हें कभी अपना करियर स्विच भी करना पड़ता है, तो ये नई स्किल्स को भी बहुत जल्द सीख लेते हैं। कभी-कभी अपने करियर की बुलंदियों तक पहुंचकर भी ये ऐसा कदम उठाते हैं जिसे करियर में रिस्क लेना कहा जाता है। किसी नए प्रोफेशन में भी जल्द ही ये अपनी अलग पहचान बनाने में माहिर होते हैं। इनके ऊपर सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव हमेशा दिखाई देता है और ये खुद को हमेशा ऊर्जावान महसूस करते हैं।
मूलांक 5
ये वो मूलांक है जो बुध ग्रह से संचालित होता है। इस मूलांक के लोग ताज दिमाग और स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं। ये लोग मल्टीटास्किंग होते हैं और हर काम को कुशलता से पूरा करना चाहते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी हैं और ये वर्कप्लेस में बहुत कम उम्र में ही काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।
इन्हें किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढल जाने वाला माना जाता है और ये बहुत जल्दी नई चीजें सीखने का हुनर रखते हैं। अगर इनके करियर की बात करें, तो ये जल्दी ही कोई नया करियर अडॉप्ट करना जानते हैं।
आमतौर पर इस मूलांक के लोग सेल्स, मीडिया या फ्रीलांस जैसे प्रोफेशन में जाते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने करियर को स्विच भी कर लेते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि इन मूलांकों के हर व्यक्ति में यही गुण मौजूद हों, लेकिन ज्यादातर लोगों का स्वभाव इससे मिलता जुलता हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सावधान पेरेंट्स! पलक झपकते ही झूठ बोल देते हैं इन मूलांकों के बच्चे, बातें छिपाने में भी होते हैं उस्ताद
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।