यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2024: मन के कारक चंद्र देव ने बदली अपनी चाल, इन लोगों को होगा धन लाभ
ज्योतिषियों की मानें तो 22 दिसंबर को चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चं ...और पढ़ें

HighLights
- वृषभ राशि में मन के कारक चंद्र देव उच्च के होते हैं।
- वृषभ राशि पर चंद्र देव की कृपा हमेशा बरसती रहती है।
- कर्क राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति शुभ फल देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 दिसंबर को कालाष्टमी है। यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इससे दो राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
कर्क राशि
.jpg)
चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। सभी रुके कार्य में गति आएगी। दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक यात्रा के योग 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक है। इस दौरान आप दान-पुण्य के भागी हो सकते हैं। माता जी की सेवा और सम्मान करें। जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
.jpg)
चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश धन से लाभ होगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई से संबंध मधुर होगा। बड़े भाई एवं बहन का प्यार प्राप्त होगा। मित्रों से धन लाभ हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप मित्रों के साथ पिकनिक या सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।