Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 06:30 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शनि मजबूत होने पर जातक को कर्म क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती है। शनिदेव की कृपा से जातक अल्प समय में धनवान बन जाता ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
    2. शनिवार के दिन काले कंबल और काले तिल का दान करें।
    3. शनिदेव को न्याय करने का वरदान शिवजी से प्राप्त हुआ है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को अपने जीवन में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है। साल 2025 में न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2025) से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    शनि गोचर

    न्याय के देवता शनिदेव हिंदी नव वर्ष के दौरान राशि परिवर्तन करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो शनिदेव चैत्र महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 29 मार्च को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि (Saturn Transit In Meen Rashi) में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

    तुला राशि

    साल 2025 में तुला राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। राशि परिवर्तन के दौरान शनिदेव तुला राशि के जातकों के षष्ठ भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में शनिदेव के गोचर से तुला राशि के जातकों को शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हर सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तेल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ज्ञान में वृद्धि होगी। सही निर्णय लेने में सफल होंगे। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में तेजी एवं उन्नति देखने को मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।