Aysha Sheikh

सीसीएस यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता का टोकरा भर ज्ञान लेकर नोएडा में सबसे पहले एबीपी न्यूज के साथ काम किया। फिर जागरण ने पूरा भारत भ्रमण (कभी बिहार तो कभी जम्मू-कश्मीर) करा दिया। हालांकि, अभी गाड़ी यूपी डेस्क पर ब्रेक लगाए हुए हैं। ऑफिस में सभी की नान खटाई की फरमाइश पूरी करने की जिम्मेदारी मेरे ही कंधों पर है। खबर से लेकर फीचर लिखने तक की कला है। एक और जरूरी जानकारी दे देते हैं... हमको किताबन से प्यार होए गवा है। दफ्तर में आधे से ज़्यादा दिन बीत जात है और जो बाकी बचत है, वो सब किताबन में ही चला जात है। हर बात पे 30 सेकंड वाली रीलन को ज्ञान तो नहीं है हमारे पास, लेकिन तुम हमसे कोई भी बात गहराई से समझने के लिए घंटन बतिया सकत हो।
- Location: Noida
- Area of expertise: State News, National News, Local News, Crime News, Political News, Feature Article
- Language Spoken: English, Hindi, Urdu
- Certification: 100% Score in Long Form Content training

















