Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Royal Enfield Classic 350 Vs Honda CB 350: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदें, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:00 AM (IST)

    रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में Classic 350 को और Honda की ओर से CB 350 को ऑफर किया जाता है। 350 सीसी की क्षमता वाली दोनों बाइक्‍स का इंजन ...और पढ़ें

    350 सीसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक और होंडा सीबी 350 में कौन सी बाइक है बेहतर।
    350 सीसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक और होंडा सीबी 350 में कौन सी बाइक है बेहतर।

    HighLights

    1. 350 सीसी सेगमेंट में RE और Honda का होता है मुकाबला
    2. इस सेगमेंट में Classic 350 Vs Honda CB 350 आती हैं

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में 350 सीसी बाइक सेगमेंट में लगतार चुनौती बढ़ रही हैं। एक सितंबर को Royal Enfield की ओर से 2024 Classic 350 को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद 350 सीसी सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda CB 350 से होगा। इन दोनों बाइक्‍स में से किस बाइक (2024 Royal Enfield Classic 350 Vs Honda CB 350)को खरीदना बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कितना दमदार इंजन

    रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 2024 क्‍लासिक 350 में 349 सीसी का जे सीरीज इंजन दिया गया है। सिंगल सिलेंडर इंजन से 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। वहीं Honda की ओर से CB 350 में 348.36 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इसे 20.78 बीएचपी की पावर और 29.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Hero Destini 125 Vs Suzuki Access 125: 125 सीसी सेगमेंट के दोनों में किस स्‍कूटर को खरीदना होगा बेहतर

    कैसे हैं फीचर्स

    रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 2024 क्‍लासिक 350 में नया एलईडी हैडलैंप दिया गया है। इसके अलावा नई टेललाइट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ अपडेट किया गया इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया गया है। दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, सिंगल और ड्यूल चैनल एबीएस, 6स्‍टेप एडजस्‍टेबल शॉक एर्ब्‍जाबर को दिया गया है। बाइक में 18 और 19 इंच के व्‍हील दिए गए हैं और खास वेरिएंट्स में अलॉय व्‍हील ऑफर किया गया है। वहीं Honda CB 350 को ड्यूल चैनल एबीएस, आगे और पीछे के पहियों में डिस्‍क ब्रेक, 18 और 19 इंच टायर, ईएसएस तकनीक, एलईडी हैडलैंप, एलईडी विंकर्स, फ्लैशिंग इंडीकेटर्स, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्प्लिट सीट, इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्‍टैंड जैसे फीचर्स के साथ लाया गया है।

    कितने रंगों और वेरिएंट का विकल्‍प

    रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 2024 क्‍लासिक 350 को मद्रास रेड, जोधपुर ब्‍लू, मेडेलियन ब्रॉन्‍ज, कमांडो सैंड, कॉपर हाइलाइट के साथ ग्रे और ब्‍लैक, क्रोम और कॉपर और रीगल ग्रीन जैसे नए रंगों के साथ लाया गया है। इसे हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्‍नल, डार्क और एमराल्‍ड वेरिएंट में लाया गया है। वहीं Honda CB 350 को पर्ल इग्नियस ब्‍लैक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट ड्यून ब्राउन, मैट क्रस्‍ट मैटेलिक, प्रीशियस रेड मैटेलिक जैसे रंगों में लाया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    रॉयल एनफील्‍ड 2024 क्‍लासिक 350 की एक्‍स शोरूम कीमत 199500 रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 2.30 लाख रुपये रखा गया है। वहीं Honda CB 350 को भी 199990 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 47482 रुपये रखी गई है।

    यह भी पढ़ें- Hero Glamour 2024 Vs Honda Shine: 125 सीसी की किस बाइक को लाएं घर, खरीदने से पहले जान लीजिए