Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार चलाते समय रखें इन बातों का ख्याल, नहीं होंगे परेशान

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 07:11 PM (IST)

    कभी भी कार को ढलान पर न्यूट्रल करके नहीं चलाना चहिए। लोग फ्यूल को बचाने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसा करना आपकी कार के गियरबॉक्स के लिए खतरनाक होता है। ले ...और पढ़ें

    Keep these things in mind while driving a car with automatic transmission
    Keep these things in mind while driving a car with automatic transmission

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। आजकल भारतीय बाजार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) वाली कारों की मांग दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। 5 लाख रुपये की कीमत में आपको मार्केट में ये ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कार को चलाते वक्त आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चहिए। चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

    ढलान पर न्यूट्रल

    कभी भी कार को ढलान पर न्यूट्रल करके नहीं चलाना चहिए। लोग फ्यूल को बचाने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसा करना आपकी कार के गियरबॉक्स के लिए खतरनाक होता है। दरअसल 'N' यानी न्यूट्रल पर ऑयल सप्लाई बंद हो जाती है। जिससे ट्रांसमिशन को आसानी से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा ल्यूब्रिकेंट्स नहीं मिलता है। इससे कार के गियर बॉक्स को नुकसान पहुंचता है।

    बिना रुके रिवर्स गियर

    ऑटोमेटिक कार चलाने के दौरान यह गलती आपको  भारी पड़ सकती है। मैन्युअल कार की तरह अगर आप बिना रुके ऑटोमैटिक कार में रिवर्स गियर लगाते हैं तो गियरबॉक्स फेल हो जाता है। लेकिन जब आप गियर को ऑटो ट्रांसमिशन में डालते हैं तो  मैकेनिज्म गियर शिफ्ट करने के लिए ट्रांसमिशन बैंड और क्लच का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से हमेशा पूरी तरह गाड़ी रोकने के बाद ही ड्राइव मोड यानी D से रिवर्स मोड यानी R में कार को ले जाएं।

    पार्किंग मोड

    ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में पार्किंग के दौरान 'P' मोड का इस्तेमाल करना होता है। इस मोड में कार आगे -पीछे नहीं होती है। जब आप कार को P मोड में डालते हैं, तो गियरबॉक्स कॉग को घूमने से रोकने के लिए पार्किंग पावर का इस्तेमाल होता है। अगर आप चलती कार में ऐसा करते हैं तो , ट्रांसमिशन खराब हो सकता है। ऐसे में जब कार स्थिर हो तो इस मोड का इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी