Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बजट है कम लेकिन चाहिए वर्ल्ड-क्लास सेफ्टी? Steelbird से लेकर SMK तक हैं बेहतरीन विकल्‍प

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:33 AM (IST)

    भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं। जिनमें हजारों लोगों को गंभीर चोट लगती हैं। इनमें से सबसे ज्‍यादा हादसे लापरवाही से दो पहिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लापरवाही के कारण दो पहिया वाहनों से होने वाले हादसों में लोगों को गंभीर चोट लगती है। जिनमें से कई लोगों की हेलमेट न पहनने के कारण मौत भी हो जाती है। किन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन सुरक्षा के साथ पांच हजार रुपये से कम कीमत में बेहतरीन हेलमेट के विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    SMK Typhoon

    एसएमके की ओर से भारत में कई सेगमेंट में हेलमेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से टाइफून नाम से भी हेलमेट को फुल फेस डिजाइन में ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट को ISI, DOT और ECE की सुरक्षा के साथ ऑफर किया जाता है। इसको 4200 रुपये की कीमत पर ऑफर किया जाता है।

    SMK Laminar

    एसएमके की ओर से ही लेमिनार हेलमेट को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। यह हेलमेट भी ISI, DOT और ECE की सुरक्षा के साथ मिलता है। लेकिन यह सिर्फ हाफ फेस डिजाइन में उपलब्‍ध है। इसकी कीमत 2799 रुपये से शुरू होती है।

    Axor Apex

    Axor की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन हेलमेट के विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से एपेक्‍स नाम से फुल फेस‍ हेलमेट को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस हेलमेट को भी ISI, DOT और ECE की सुरक्षा के साथ ऑफर किया जाता है। इसको 4994 रुपये की कीमत पर ऑफर किया जाता है।

    खबरें और भी

    Steelbird Fighter

    स्‍टीलबर्ड फाइटर हेलमेट फुल फेस में ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट में ISI और DOT की सुरक्षा मिलती है। हेलमेट की कीमत 2700 रुपये से शुरू होती है और इसके SB 120 वेरिएंट की कीमत 4499 रुपये है। बेहतरीन ऑडियो क्‍वालिटी के साथ BaseX वेरिएंट को भी ऑफर किया जाता है,जिसकी कीमत 5999 रुपये है।

    Ignyte IGN 58

    इग्‍नाइट की ओर से भी बाजार में हाफ फेस हेलमेट को ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट में ISI और DOT की सुरक्षा मिलती है। निर्माता की ओर से इस हेलमेट को भारतीय बाजार में 2999 रुपये की कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।

    Vega Dirt-X Trial

    वेगा की ओर से भी कम कीमत में DOT और ISI जैसी सुरक्षा के साथ एडवेंचर डिजाइन वाले हेलमेट डर्ट एक्‍स ट्रायल को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। यह हेलमेट निर्माता की ओर से सिर्फ 3158 रुपये की कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। जिसका उपयोग मुख्‍य तौर पर ऑफ रोडिंग के दौरान किया जा सकता है।