Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Renault Kwid के बेस वेरिएंट को सिर्फ 3661 रुपये की EMI पर ले आएं घर, देनी होगी तीन लाख रुपये की Down payment

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:29 AM (IST)

    वाहन निर्माता Renault India की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Kwid को ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक के बेस वेरिएंट RXE 1.0 को अगर आप भी खरीदने का मन बन ...और पढ़ें

    Renault Kwid को खरीदने पर कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
    Renault Kwid को खरीदने पर कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Renault Kwid के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है
    2. सात साल के लिए कार लोन लेने पर 3661 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सबसे सस्‍ती कार के तौर पर आने वाली Renault Kwid को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट RXE 1.0 को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी है कीमत

    Renault की ओर से Kwid के बेस वेरिएंट RXE 1.0 को 4.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 25 हजार रुपये आरटीओ और करीब 29 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के साथ ही Fastag के 500 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Renault Kwid RXE on road price करीब 5.24 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- 10 हजार रुपये की Down payment के बाद शोरूम से घर ले आएं Hero Splendor Plus, देनी होगी सिर्फ इतनी EMI

    तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर इस हैचबैक के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 2.24 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9.5 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 2.24 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 3661 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप 9.5 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 2.24 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 3661 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Renault Kwid के RXE वेरिएंट के लिए करीब 83 हजार रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 6.07 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक लाख रुपये Down Payment में Maruti Alto K10 लाएं घर, हर महीने इतनी देनी होगी EMI