यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक लाख रुपये की Down Payment के बाद घर लाएं Maruti की 7 सीटर Eeco CNG, जानें कितनी देनी होगी EMI
मारुति की ओर से बजट सेगमेंट में Eeco CNG को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को देश में बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का म ...और पढ़ें

HighLights
- मारुति सुजुकी सात सीटों के विकल्प के साथ Eeco को भी करती है ऑफर
- Maruti Eeco CNG की एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये है
- छह साल के लिए लोन लेने के बाद 1.89 लाख रुपये का ब्याज देना होगा
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की ओर से Eeco को सात सीटों वाली गाड़ी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। हर महीने बड़ी संख्या में लोग इस कार को खरीदते हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी है कीमत
मारुति की ओर से Eeco के CNG वेरिएंट को 6.58 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे दिल्ली में खरीदने पर कुल 7.58 लाख रुपये देने होंगे। इस कीमत में 6.58 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा 46890 रुपये आरटीओ और 48359 रुपये का इंश्योरेंस और 5485 रुपये फास्टैग, स्मार्ट कार्ड सहित कुछ एक्सेसरीज भी शामिल है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.58 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्याज के साथ छह साल के लिए 6.58 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11763 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
यह भी पढ़ें- पुरानी जेनरेशन के मुकाबले Maruti Swift 2024 से क्यों मिलता है ज्यादा Mileage
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 8.7 फीसदी की ब्याज दर के साथ छह साल के लिए 6.58 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको छह साल तक 11763 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में छह साल में आप Eeco के लिए करीब 1.89 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.47 लाख रुपये देंगे।