Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चार लाख की कीमत वाली Maruti की इस कार से मिलता है 33 का माइलेज, जानें कैसे हैं फीचर्स

    Updated: Tue, 28 May 2024 02:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन सिर्फ चार लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर मिलने वाली Alto K10 से ...और पढ़ें

    मारुति की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Alto K10 को ऑफर किया जाता है।
    मारुति की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Alto K10 को ऑफर किया जाता है।

    HighLights

    1. Maruti Suzuki ऑफर करती है देश की सबसे सस्‍ती कार
    2. चार लाख रुपये से कम कीमत पर मिलती है Maruti Suzuki Alto K10
    3. कार में सुरक्षा के लिए मिलते हैं ABS, EBD जैसे कई फीचर्स

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत वाली कार के तौर पर Alto K10 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। इसमें कितनी क्षमता का इंजन मिलता है। यह कार सुरक्षा के मामले में कैसी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Suzuki ऑफर करती है Alto K10

    मारुति की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तोर पर Alto K10 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस सस्‍ती कार में कई तरह के विकल्‍प मिलते हैं। इसमें कुल सात वेरिएंट्स में से एक को चुनने का विकल्‍प दिया जाता है। इसके बेस वेरिएंट के तौर पर STD (O) को ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है।

    बेस वेरिएंट में कैसे हैं फीचर्स

    कंपनी की ओर से बेस वेरिएंट में भी फीचर्स को दिया जाता है। इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर सन वाइजर, फ्रंट कंसोल में यूटिलिटी स्‍पेस, केबिन एयर फिल्‍टर, रिमोट बैक डोर ओपनर, डिजिटल स्‍पीडोमीटर को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्‍पीड अलर्ट, इंजन इमोबिलाइजर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, हेडलैंप लेवलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Old Car Care Tips: इस तरह करें बदलाव, पुरानी कार भी बन जाएगी नई जैसी, जानें चार टिप्‍स

    कितना दमदार इंजन

    Maruti Suzuki Alto K10 में कंपनी 998 सीसी की क्षमता का K10C इंजन देती है। जिससे 49 किलोवाट की पावर और 89 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 27 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया जाता है। साथ ही 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलता है।

    खबरें और भी

    कितनी लंबी चौड़ी

    मारुति ऑल्‍टो के-10 की लंबाई 3530 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1490 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम है। इसका व्‍हीलबेस 2380 एमएम है और इसका टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर का है। गाड़ी में सामान रखने के लिए 214 लीटर का बूट स्‍पेस दिया जाता है।

    किनसे है मुकाबला

    मारुति की इस सबसे सस्‍ती कार का सीधा मुकाबला Renault Kwid से होता है और अपनी ही कंपनी की एस प्रेसो से भी इसे चुनौती मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Swift LXI vs Baleno Sigma: मारुति की दो प्रीमियम हैचबैक में से किसके बेस वेरिएंट को खरीदने में होगी समझदारी, जानें फीचर्स से लेकर कीमत की डिटेल