चीनी कंपनी BYD ने बनाई गजब की 3-इन-1 SUV, जो पेट्रोल Ethanol और इलेक्ट्रिक हर मोड पर दौड़ेगी
BYD Song Pro DM-i Flex: BYD ने ब्राजील के लिए अपना पहला स्थानीय रुप से बनी हाइब्रिड गाड़ी पेश की है जो पेट्रोल, इथेनॉल और इलेक्ट्रिक पर चल सकता है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के लिए SKD रणनीति पर काम करने के बाद चीनी कंपनी BYD ने पहली बार स्थानीय स्तर पर बनी हुई गाड़ी पेश की है। हालांकि, इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि ब्राजील के लिए BYD क पहले स्थानीय स्तर पर बनी गाड़ी का पावरट्रेन ऐसा है जो पेट्रोल, Ethanol और प्योर इलेक्ट्रिक पर चल सकता है। इसे खास तौर पर ब्राजीलियन मार्केट के लिए बनाया गया है।
सुपर हाइब्रिड फ्लेक्स फ्यूल
इस मॉडल को BYD Song Pro Super Hybrid Flex Fuel या Song Pro Dmi-Flex कहा जाता है। यह नया PHEV फ्लेक्स वाहन BYD के कामाचारी प्लांट में बनाया जाएगा जिसके इस साल 1,80,000 गाड़ियों का उत्पादन करने का दावा है। इस साल ब्राजील में बेचने के लिए BYD जिन 2 लाख गाड़ियों का लक्ष्य रख रहा है।
पेट्रोल इथेनॉल और इलेक्ट्रिक
इसके नाम से ही पता चलता है यह नया BYD सॉन्ग प्रो सुपर-हाइब्रिड फ्लेक्स फ्यूल, सॉन्ग प्रो पर आधारित है और एक ऐसे अनोखे पावरट्रेन से लैस है जो पेट्रोल, Ethanol या प्योर इलेक्ट्रिक पर चल सकता है। यह पावरट्रेन PHEV है और इससे उच्च-स्पेक GS वेरिएंट्स में 120km तक की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है। इस इंजन को फ्लेक्स फ्यूल पर चलाने के लिए तैयार किया गया है जिसे ब्राजील में कुछ समय पहले ही अपनाया है।
इसलिए, यह पावरट्रेन पेट्रोल और Ethanol दोनों पर चल सकता है जो इसे ब्राजील के बाजार के लिए खास बनाता है। साथ ही, यह BYD के लिए इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल पर स्विच करने वाले बाकी बाजारों जैसे भारत में भी जगह बनाने का मौका है।
खबरें और भी
भारत को लेकर योजना
ब्रांड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एलेक्जेंडर बाल्डी ने भी इस बात का जिक्र किया और इस बात की पु्ष्टि की है कि BYD सॉन्ग प्रो आई-डीएम फ्लेक्श खास तौर से ब्राजील के लिए बनाया गया है लेकिन यह आखिरकार भारत जैसे बाकी बाजारों को भी टारगेट कर सकता है। वर्तमान में BYD India कम टैक्स का लाभ उठाने के लिए सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक पेश करती है।