Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चलती कार का ब्रेक अचानक हो गया फेल? तो बिना पलट ऐसे रोकें गाड़ी, बड़े हादसे से बच जाएगी जान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:30 PM (IST)

    Car Break Fail Tips: ड्राइविंग को दौरान अचानक ब्रेक फेल होने पर घबराएं नहीं। सही तकनीक जैसे कि गियर डाउन करना और हैंडब्रेक के इस्तेमाल से आप कार को सु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार ड्राइव करते समय अगर अचानक से ब्रेक फेल हो जाए तो यह किसी भी ड्राइवर के लिए किसी डरावने सपने के सच होने जैसी बात हो जाती है। ऐसे समय में अगर घबराने के बजाय सही तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो कार को बिना पलटे सुरक्षित रोका जा सकता है। अगर कभी ऐसी स्थिति हो जाए तो यहां बताई गई टिप्स को फॉलो कर के गाड़ी को सुरक्षित रोका जा सकता है।

    इमरजेंसी लाइट्स का इस्तेमाल

    सबसे पहले दिमाग को शांत करें क्योंकि घबराहट में लिया गया कोई भी फैसला बड़ी मुसीबत सामने ला सकता है। सबसे पहले तुरंत ही अपनी कार के Hazard Lights ऑन कर दें और हॉर्न लगातार बजाते रहें जिससे आपसाप के ड्राइवरों को पता चल सके कि आपकी गाड़ी में कोई खराबी है।

    ब्रेक पैडल

    कई बार ब्रेक फ्लूइड कम होने की वजह से या हवा आ जाने की वजह से भी ब्रेक काम करने बंद कर देते हैं। ऐसे में ब्रेक पैडल को तेजी से बार-बार दबाते रहें। ऐसा करने से सिस्टम में थोड़ा दबाव बन सकता है और ब्रेक अचानक काम करने लग सकते हैं।

    इंजन ब्रेक का इस्तेमाल

    गाड़ी का स्पीड को कम करने का सबसे असरदार तरीका है इंजन ब्रेकिंग। धीरे-धीरे एक एक करके गियर को डाउन करें। लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी सीधे 5वें गियर से पहले गियर में न आएं क्योंकि इससे कार का बैलेंस बिगड़ सकता है और गाड़ी पलट सकती है। कार को मैनुअल मोड या पैडल शिफ्टर्स का इस्तेमाल करके लोअर गियर में शिफ्ट करें।

    खबरें और भी

    हैंडब्रेक का सही इस्तेमाल

    जब गाड़ी की रफ्तार काफी कम हो जाए तब हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें। हैंडब्रेक को अचानक या पूरी पावर से ऊपर न खींचे क्योंकि इससे रियर व्हील्स लॉक हो जाएंगे और गाड़ी पलट सकती है। इसलिए हैंडब्रेक को धीरे-धीरे और थोड़ा-थोड़ा करके ऊपर उठाएं।

    सुरक्षित जगह पर मोड़ें

    गियर छोटे करने और हैंडब्रेक की मदद से जब गाड़ी की स्पीड बहुत कम हो जाए तो इसे सड़क के किनारे कच्चे, रेतीले या घास वाले हिस्से की तरफ ले जाएं। रेत या कच्ची मिट्टी टायर के फ्रिक्शन को बढ़ा देती है जिससे कार बिना किसी नुकसान के रुक जाती है। ध्यान रखें कि, कभी भी चलती गाड़ी का इंजन अचानक बंद न करें नहीं तो आप कंट्रोल खो देंगे।

    यह भी पढ़ें- बरसात में टायरों के लिए साधारण हवा या नाइट्रोजन? जाने कौन सा है आपके लिए सुरक्षित विकल्प