Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपकी कार में लग सकती है CNG किट? लगवाने से पहले जान लें सरकारी नियम और खर्च

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:30 AM (IST)

    CNG Car Tips: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने सभी की जेब टाइट कर रखी है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार में CNG किट लगाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में उछाल की वजह से CNG कारों की भी मांग अब बढ़ रही है। इस वजह से लोग अब अपनी पुरानी कारों में भी CNG किट लगवा रहे हैं। अगर आप भी अपनी पेट्रोल कार में CNG किट लगाने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का पता होना बहुत जरूरी है। साथ ही यह भी जानना चाहिए कि क्या आपकी कार में CNG लग सकता है?

    कार के वजन का रखें ध्यान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक आप केवल उन्हीं कारों में CNG किट लगवा सकते हैं जिनका वजन 3.5 टन से कम है। इसका मतलब है कि किट लगवाने से पहले आपको उसका सही वजन मालूम होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही, कार के लिए उसी CNG किट का इस्तेमाल करें जिसे RTO ने मंजूरी दी है।

    किस डीलर से लगवाएं किट?

    अगर आप अपनी गाड़ी में CNG किट लगवाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किट हमेशा ऑथराइज्ड डीलर से ही लगवाएं। इसके बाद, जब किट लगाने का काम पूरा हो जाए तो डीलर से उसका बिल लेना न भूलें। यह आपके पास एक जरूरी सबूत या प्रमाण के तौर पर रहेगा।

    कितना आता है खर्च?

    भारत में CNG किट लगवाने में कुल खर्च आमतौर पर 35,000 से 80,000 के बीच आता है। यह खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी लगवाई हुए किट किस ब्रांड की है। इस कुल खर्च में किट की कीमत के साथ किट लगाने का चार्ज या इंस्टालेशन, RTO से अप्रूवल का खर्च और इंश्योरेंस अपडेट कराने का खर्च भी शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3.7 सेकंड में 60 की स्पीड और 154 किमी की रेंज, कुछ ऐसी होगी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक