Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर किन देशों में कर सकते हैं ड्राइविंग?

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 08:00 AM (IST)

    हम यहां पर आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाई जा सकती है। इसमें वैधता अवधि, लाइसेंस की भाषा और कुछ देश ...और पढ़ें

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से किन देशों में चला सकते हैं गाड़ी?

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से किन देशों में चला सकते हैं गाड़ी?

    HighLights

    1. भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर कई देशों में गाड़ी ड्राइव कर सकते हैं।

    2. विदेश में ड्राइव के लिए लाइसेंस की वैलिडिटी और भाषा जरूरी है।

    3. कुछ देशों में अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) की जरूरत होती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। विदेश में सफर करने का असली आनंद तब मिलता है जब आप खुद गाड़ी चलाकर नई जगहों के देखने के लिए निकलते हैं। खुद गाड़ी चलाकर रोड ट्रिप पर निकलने अनजाने में कई बेहतरीन जगहें एक्सप्लोर हो जाती है। इस देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप किन देशों में गाड़ी चला सकते हैं?

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकार करने वाले देश

    देश भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस IDP की स्थिति वैधता अवधि ड्राइविंग साइड
    यूनाइटेड किंगडम हाँ जरूरी नहीं 1 साल तक बाईं ओर
    ऑस्ट्रेलिया हाँ जरूरी नहीं राज्य अनुसार (3 महीने) बाईं ओर
    न्यूज़ीलैंड हाँ जरूरी नहीं 1 साल तक बाईं ओर
    सिंगापुर हाँ जरूरी नहीं 1 साल तक बाईं ओर
    हॉन्ग कॉन्ग हाँ जरूरी नहीं 1 साल तक बाईं ओर
    मलेशिया हाँ जरूरी नहीं सीमित अवधि बाईं ओर
    दक्षिण अफ्रीका हाँ ऑप्शनल विजिट अवधि तक बाईं ओर
    जर्मनी हाँ ऑप्शनल 6 महीने तक दाईं ओर
    स्विट्जरलैंड हाँ ऑप्शनल 1 साल तक दाईं ओर
    स्वीडन हाँ जरूरी नहीं सीमित अवधि दाईं ओर
    फ्रांस हाँ ऑप्शनल 1 साल तक दाईं ओर
    भूटान हाँ जरूरी नहीं परमिट अवधि तक बाईं ओर
    नेपाल हाँ किराए की गाड़ी पर IDP परमिट अवधि तक बाईं ओर
    बांग्लादेश हाँ जरूरी IDP वैधता तक बाईं ओर
    रूस हाँ जरूरी विजिट अवधि तक दाईं ओर

    1. यूनाइटेड किंगडम

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर यूनाइटेड किंगडम में गाड़ी ड्राइव कर सकते हैं। यहां पर आप भारत के ड्राइविंग लाइसेंस पर एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं। यह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स सभी जगह लागू होता है। बस इतनी शर्त है कि आपको वही वाहन चलाना होगा, जिसे आपके ड्राइविंग लाइसेंस में परमिशन मिली हुई है।

    2. ऑस्ट्रेलिया

    अगर आपका भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में है (या उसका अंग्रेजी अनुवाद है), तो आप न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में ड्राइव कर सकते हैं। नॉर्दर्न टेरिटरी में भारतीय लाइसेंस से केवल तीन महीने तक ड्राइव की परमिशन मिलती है।

    3. न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड में धूमने के लिए बहुत ही शानदार जगहें है। यहां पर आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर एक साल तक व्हीकल ड्राइव कर सकते हैं। इसके लिए आपकी उम्र कम के कम 21 साल होनी चाहिए। यहां पर आपको गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए या फिर आपके पास मान्य अनुवाद होना चाहिए।

    4. सिंगापुर

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर सिंगापुर में एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं। आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए या फिर आपके पास आधिकारिक अनुवाद होना चाहिए। एक साल के बाद सिंगापुर का लाइसेंस लेना जरूरी हो जाता है। यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है।

    खबरें और भी

    5. हॉंग कॉंग

    यहां पर टूरिस्ट या वैलिड वीजा धारक भारतीय लाइसेंस पर एक साल तक ड्राइव कर सकते हैं। इसके बाद या रेजिडेंट बनने पर लाइसेंस कन्वर्जन या इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की जरूरत पड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें - भारत में गाड़ियां बाईं ओर क्यों चलती हैं? दुनिया के ज्यादातर देश दाईं ओर क्यों करते हैं ड्राइव?

    6. मलेसिया

    अगर आपके पास भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है और वह अंग्रेजी में है, तो आप मलेशिया में आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। अगर आपका लाइसेंस किसी और भाषा में हे, तो आपको उसे अंग्रेजी या मलय भाषा में अनुवाद करवाना होगा। यह अनुवाद भारतीय दूतावास या संबंधित अधिकारियों के जरिए सर्टीफाई होना चाहिए।

    7. साउथ अफ्रीका

    आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर दक्षिण अफ्रीका में ड्राइविंग कर सकते हैं। इसके लिए आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए और उस पर आपकी फोटो लगी हुई हो। कुछ कार रेंटल कंपनियां इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट मांग सकती हैं। साथ ही साथ ही, भारतीय दूतावास से लाइसेंस वैलिडिटी सर्टिफिकेट लेने पर प्रोसेस और आसान हो जाती है, जो आमतौर पर पांच दिन में मिल जाता है।

    8. जर्मनी

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप जर्मनी में छह महीने तक ड्राइविंग कर सकते हैं। आपका लाइसेंस अंग्रेजी या जर्मन में होना चाहिए। आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट रखना जरूरी नहीं है, लेकिन इसे साथ में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है।

    9. स्विटजरलैंड

    यहां पर घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। अगर आप यहां पर ड्राइव करते हैं, तो आपको हर कुछ दूरी पर शानदार नजारे देखने के लिए मिलेंगे। स्विटजरलैंड में आप एक साल तक भारतीय लाइसेंस से गाड़ी चला सकते हैं। अगर आपके पास अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट नहीं है, तो आपको अपने लाइसेंस का अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन या इटालियन में ऑफियल अनुवाद लेकर चलना होगा।

    10. स्वीडन

    आप स्वीडन में अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से एक साल तक ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस तभी मान्य है, जब वह अंग्रेजी, स्वीडिश, जर्मन, फ्रेंच या नॉर्वेजियन भाषा में हो। यहां पर आपको स्वीडिश ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, जो भारत से काफी अलग है। यहां पर पैदल और साइकिल से चलने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।

    11. फ्रांस

    अगर आप फ्रांस घुमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहां पर भारतीय लाइसेंस आपके लिए काम कर सकता है। अगर आपका लाइसेंस फ्रेंच में नहीं है, तो आपको फ्रेंच अनुवाद या अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की जरूरत पड़ सकती है। यह नियम छोटे स्टे के लिए सही है, लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए फ्रांस में रहने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यहां पर आप केवल एक साल तक ही भारतीय लाइसेंस पर ड्राइविंग कर सकते हैं।

    12. भूटान

    भूटान में भारतीय नागरिक अपने वाहन से ड्राइव कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना 4,500 का भुगतान करना होगा, साथ ही वाहन रजिस्ट्रेशन और पुलिस सिस्टम में एंट्री जरूरी है। वाहन की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और केवल वाहन का रजिस्टर्ड मालिक ही ड्राइव कर सकता है।

    13. नेपाल

    नेपाल में आप अपने भारतीय वाहन के साथ भारतीय लाइसेंस से ड्राइव कर सकते हैं। हालांकि, सीमा पर जाने से पहले आपको भंसार और यातायात अनुमति लेनी होगी। अगर आप किराए की गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको अक्सर अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट या स्थानीय लाइसेंस दिखाना पड़ सकता है। यहां पर भी भारत की तरह ही बाईं ओर ड्राइविंग की जाती है।

    14. बांग्लादेश

    बांग्लादेश में ड्राइविंग के लिए भारतीय लाइसेंस के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग अनिवार्य है। यह अनुमति पत्र आमतौर पर एक साल तक वैध रहता है और इसे हमेशा भारतीय लाइसेंस के साथ रखना आवश्यक है।

    15. रूस

    रूस में घूमने वाले पर्यटकों को अपने भारतीय लाइसेंस के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट को अंग्रेजी अनुवाद में रखना जरूरी है। यदि आप लंबे समय तक रूस में रहने या काम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए रूसी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

    यह भी जानें

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के दम पर विदेश में रोड ट्रिप करना बिल्कुल मुमकिन है, अगर आप सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ सफर पर निकलें। बस यह जरूरी है कि आप देश के ट्रैफिक नियम, ड्राइविंग साइड और रेंटल कार की शर्तें पहले से समझ लें। इससे आप बेफिक्र होकर अपने सफर का मज़ा ले पाएंगे।

    यह भी पढ़ें - विदेश में गाड़ी चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं? यहां देखें पूरी जानकारी